होम / जोशीमठ के बाद कर्णप्रयाग के 50 घरों में आई दरारें

जोशीमठ के बाद कर्णप्रयाग के 50 घरों में आई दरारें

Roshan Kumar • LAST UPDATED : January 10, 2023, 12:46 pm IST

इंडिया न्यूज़ (देहरादून, After joshimath cracks happen in homes of Karnprayag ): कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर में लगभग 50 घरों में दरारें भूस्खलन की घटना हुए हैं। स्थानीय नगर पालिका ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार से मदद की गुहार लगाई है। कर्णप्रयाग के घरों में आई दरार ठीक जोशीमठ के घरों में आई दरार की तरह है।

बहुगुणा नगर के कई परिवारों ने अपना घर छोड़कर दूसरे इलाकों में रह रहे अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ले ली है। कर्णप्रयाग अपर बाजार वार्ड के तीस परिवारों पर भी आपदा का खतरा मंडरा रहा है। पीड़ित राज्य सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

जोशीमठ प्रशासन ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया

इस बीच जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली ने सोमवार को जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन को देखते हुए आपदा प्रबंधन से संबंधित बुलेटिन जारी किया। बुलेटिन के मुताबिक, जोशीमठ टाउन एरिया में कुल 678 इमारतों में दरारें देखी गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कुल 81 परिवारों को अस्थाई रूप से विस्थापित किया गया है।

जोशीमठ नगर क्षेत्र के अंतर्गत 213 कमरों को अस्थाई रूप से रहने योग्य चिन्हित किया गया है। जिनकी क्षमता 1191 आंकी गई है, इसके साथ ही जोशीमठ क्षेत्र के बाहर पीपलकोटी में 491 कमरे/हॉल चिन्हित किए गए हैं, जिनकी क्षमता 2,205 है।

प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को उनकी आवश्यकता के अनुसार भोजन किट और कंबल भी वितरित किया है साथ ही आवश्यक घरेलू सामानों के लिए प्रति परिवार 5000 रुपये की दर से धनराशि का वितरण किया है। कुल 63 भोजन किट और 53 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Cannes 2024: Rajpal Yadav ने काम चालू है की स्क्रीनिंग के लिए कान्स में किया डेब्यू, डायरेक्टर पलाश मुच्छल संग शेयर की तस्वीरें -Indianews
GT VS SRH: गुजरात टाइटंस को हरा प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी हैदराबाद, जानें किसका पलड़ा भारी-Indianews
Paris Olympic 2024: क्या प्यार के शहर पेरिस में एथलीटों को मिलेंगे ‘एंटी-सेक्स’ बेड ? Indianews
HD Revanna :रेप केस में कर्नाटक नेता HD रेवन्ना को मिली राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत-Indianews
Cannes 2024: Aishwarya Rai Bachchan अपनी बेटी आराध्या संग पहुंची फ्रेंच रिवेरा, फूलों के साथ किया स्वागत -Indianews
Kerala Hospital: उंगली का करना था ऑपरेशन गलती से कर दिया जीभ का, पेट में कैंची छोड़ने वाले अस्पताल का नया कारनामा-Indianews
Free Dhaniya: सोशल मीडिया पर धनिया के पत्ते को लेकर छिड़ी बहस, क्या अब फ्री में धनिया देगा ब्लिंकिट ?-Indianews
ADVERTISEMENT