होम / Tv On Bollywood Nepotism: प्रियंका चोपड़ा के बाद टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड पर उठाई उंगली, कहा "टीवी सितारों को नीची नजरों से देखता है बॉलीवुड"

Tv On Bollywood Nepotism: प्रियंका चोपड़ा के बाद टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड पर उठाई उंगली, कहा "टीवी सितारों को नीची नजरों से देखता है बॉलीवुड"

Simran Singh • LAST UPDATED : April 22, 2023, 7:12 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Tv On Bollywood Nepotism, दिल्ली: बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में निशाना साधा था। उसके बाद टीवी जगत की बड़ी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने भी बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए उसके ग्रुपिज्म को लेकर कहा है। वही बॉलीवुड एक ऐसी जगह है। जहां हर कोई अपनी किस्मत आजमाने के लिए आता है लेकिन इस बॉलीवुड की दुनिया में सिर्फ सर्घष करने वाला ही सफल नहीं होता कई बार किस्मत के पक्के लोग भी सफल होते हैं।

एरिका ने बॉलीवुड पर उठाई उंगली

एरिका ने अपने हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में होने वाली अनदेखी बातों के बारे में बताया है। बता दे की छोटे पर्दे की अभिनेत्री एरिका टीवी जगत का एक जाना माना नाम है। उनकी खूबसूरती की टक्कर में बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को रखा जाता है। ऐसे में इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें बॉलीवुड में एंट्री करने में दिक्कत होती है। इस सवाल पर एक्ट्रेस ने एकदम सटीक जवाब दिया।

अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड में एंट्री के सवाल पर एरिका ने कहा “बॉलीवुड का हिस्सा होने के लिए आपको किसी ग्रुप का हिस्सा होना पड़ता है। यह जरूरी हो जाता है कि इंडस्ट्री के अंदर किसी भी स्टार के साथ आपका लिंक हो, वही सच बात तो यह है कि बॉलीवुड वाले हमेशा से टीवी की दुनिया के सितारों को नीची नजरों से देखते हैं, हमेशा से बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की स्टार्स के साथ भेदभाव देखने को मिलता ही है”

एरिका से सवाल क्या था उनका एक्सपीरियंस

एरिका से पूछा गया कि उनका भी इस को लेकर कोई एक्सपीरियंस रहा है। तो इसके जवाब में एरिका ने कहा “उन्हें भी कई दफा बॉलीवुड के ग्रुपिज्म का सामना करना पड़ा है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टीवी की दुनिया के कई सारे स्टार्स का हाल ऐसा ही है”

क्या है एरिका के आने वाले प्रोजेक्ट

29 साल की एक्ट्रेस एरिका टीवी जगत में कई शोज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और कसौटी जिंदगी की सीरियल में मुख्य भूमिका निभाई है लेकिन इसके बाद ही फिल्मों में उन्हें कोई अच्छा काम नहीं मिला। 2014 में वह लो बजट की फिल्म बब्लू हैप्पी है में नजर आई थी।

इसके बाद 2023 में ही शॉर्ट फिल्म द हॉन्टिंग का हिस्सा बनते देखा गया था। वही एरिका को हाल फिलहाल में किसी भी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आने वाली है। इसके साथ ही वह किसी भी ओटीटी फिल्म में भी नजर नहीं आएगी।

ये भी पढ़े: शहनाज गिल ने फैंस के अंग्रेजी सवालों को हिन्दी में ट्रांसलेट करने से किया मना, बोलीं- ‘अब थोड़ी-थोड़ी अंग्रेजी आने लगी है’

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.