इंडिया न्यूज़ (दिल्ली,Akanksha Dubey): भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का कारण दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद अब तक पहेली बना हुआ है। बता दें, अभिनेत्री का शव वाराणसी के सारनाथ में 26 मार्च को एक होटल के कमरे में लटकता मिला था। मामले के जांच में जुटी पुलिस ने शुरुआत में आत्महत्या बताया। लेकिन, आकांक्षा दुबे कि मां मधु दुबे इसे हत्या बता रही हैं। फिलहाल उनकी ओर से बनाए गए आरोपी समर सिंह और संजय सिंह पुलिस हिरासत में हैं।

आकांक्षा का वायरल हुआ वायरल

बता दें, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या को काफी दिन बीत चुके हैं। लेकिन आत्महत्या के इतने दिनों के बाद इस समय सोशल मीडिया पर आकांक्षा दुबे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए समर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। दरअसल बता दें, इस वायरल वीडियो में आकांक्षा रोते हुए कह रही हैं,”मुझे नहीं पता मैंने क्या गलती की है, मैं नहीं रह रही इस दुनिया में। ये मेरा आप लोगों से लास्ट टॉपिक है, मेरा अगर कुछ भी होता है, इसके जिम्मेदार समर सिंह है।

आकांक्षा दुबे का वीडियो देखें

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स  का कहना है कि, इस वीडियो के बाद साफ हो गया है कि इस मामले में समर सिंह का हाथ जरूर है।

Also Read: इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ रखता है अनानास