होम / चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इन देश से आगे निकला भारत, अंतरराष्‍ट्रीय में रचा इतिहास

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इन देश से आगे निकला भारत, अंतरराष्‍ट्रीय में रचा इतिहास

Deepika Gupta • LAST UPDATED : August 28, 2023, 12:20 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Chandrayaan 3 : देशभर के कई लोग अभी तक भारत के चंद्रयान-3 की सफलता की ही बातें कर रहा हैं। बता दें 23 अगस्‍त को विक्रम लैंडर की लैंडिंग के साथ ही भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। साथ ही दक्षिणी ध्रुव पर सफलता की कहानी लिखने वाला पहला देश बना। विशेषज्ञों ने याद दिलाया है कि अभी तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया है। उनका कहना है कि इस एतिहासिक मौके के भारत के लिए कई फायदे हैं और आने वाले दिनों में उसका कद अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर बढ़ने वाला है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद कई बदलाव होने वाले हैं।

इन देश को छोड़ा पीछे

भले ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का स्थायी सदस्य बनने और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में शामिल होने के भारत का लक्ष्य अभी अधूरा है। लेकिन अब यह केवल चीन, रूस और मेरिका के साथ चंद्रमा पर जाने वाले देशों के एक बहुत छोटे समूह का हिस्सा है। वह भी तब जब इजरायल, जापान, रूस और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने में सफल नहीं हुए हैं। उनकी मानें तो प्रतीकात्मकता से अलग, यह उपलब्धि भारत और पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद है।

तेज होगी अंतरिक्ष में प्रतिस्‍पर्धा

भारत की चंद्रमा पर लैंडिंग के बाद अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर स्‍पेस को लेकर हो रही रिसर्च में फायदा मिलेगा। भारत में हो रही स्‍पेस रिसर्च की वजह से भूमिगत जल स्तर की निगरानी करने और पृथ्वी पर मौसम के पैटर्न की भविष्यवाणी करने में भी मदद की है। यह जलवायु परिवर्तन के प्रति सबसे संवेदनशील देशों में से एक में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्राइवेट स्‍पेस रिसर्च प्रोग्राम को शुरू करके भारत की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा दे सकती है। भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है।

ये भी पढ़े- Hindu temple in Taiwan: ताइवान में तैयार हुआ पहला हिन्दू मंदिर, भगवान शंकर और श्रीराम की है प्रतिमा

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Nepal 100 Notes: नेपाल के राष्ट्रपति के आर्थिक सलाहकार ने दिया इस्तीफा, भारत से जुडी ये है वजह -India News
Mumbai Dust Storm: मुंबई में होर्डिंग गिरने से 8 की मौत, 59 घायल, धूल भरी आंधी से बेहाल हुआ शहर- Indianews
Donald Trump: अमेरिका में चीनी प्रवासी बना रहे हैं एक सेना, पूर्व राष्ट्रपति का सनसनीखेज खुलासा -India News
Delhi Police: 100 दिनों में 200 फ्लाइट में की यात्रा, लाखों के कीमती सामान पलक झपकते करता था गायब- Indianews
Army Air Corps: किंग चार्ल्स ने प्रिंस विलियम को सौंपी सैन्य उपाधि, प्रिंस हैरी के आंखो में आए आंसू -India News
Lok Sabha Election: जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सीट पर 38% मतदान, 35 वर्षों में रिकॉर्ड सबसे अधिक- Indianews
Trump vs Biden: जो बिडेन को ट्रंप ने 5 राज्यों में पछाड़ा, ताजा सर्वेक्षण से चला पता -India News
ADVERTISEMENT