इंडिया न्यूज़ (दिल्ली, Amit shah Rally wille he held on sonipat on 29 january): भारत जोड़ो यात्रा के बाद हरियाणा BJP जीटी रोड बेल्ट में हुए डैमेज कंट्रोल में जुट गई है।
इसी के तहत 29 जनवरी को पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रभाव वाले सोनीपत के गोहाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली का आयोजन किया गया है। रैली के सफल आयोजन के लिए सांसद रमेश कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने संयोजक बनाया है।
दो दिनों का होगा दौरा
साल 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए हरियाणा भाजपा, अमित शाह की रैली के दौरान कई बैठकें भी आयोजित करेगी।
इनमें केंद्रीय मंत्री शाह राज्य के सांसदों, विधायकों के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इन बैठकों में मौजूद रहेंगे। पार्टी स्तर पर इसका शेड्यूल बनाया जा रहा है।
हरियाणा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन रूकेंगे। वे इस दौरान होने वाली बैठकों में हरियाणा नेतृत्व से चुनावों को लेकर फीडबैक व तैयारियों को लेकर मंथन करेंगे।
पार्टी नेताओं का कहना है कि रैली को भारत जोड़ो यात्रा से जोड़कर नहीं देखना चाहिए, यह पहले से ही निर्धारित थी। हालांकि इस रैली का आयोजन साल 2022 में किया जाना था लेकिन अब आयोजित हो रहा है।