India News (इंडिया न्यूज़), Amritpal Arrest, चंडीगढ़: ‘वारिस पंजाब डे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह का आज सुबह मोगा के गुरुद्वारे से उसे गिरफ्तरा किया गया। उसने आज सुबह मोगा में रोडेवाल गुरुद्वारा में भक्तों को संबोधित किया। मोगा में रोडेवाल गुरुद्वारा के सिंह साहिब ज्ञानी जसबीर सिंह रोडे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कई खुलासे किए।

  • 18 मार्च से फरार था
  • डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा रहा है
  • कई करीबी भी जेल में बंद

उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह शनिवार रात रोडेवाल गुरुद्वारा आया था। उसने खुद पुलिस को अपनी उपस्थिति के बारे में सूचित किया और कहा कि वह आज सुबह 7 बजे आत्मसमर्पण करेगा।” आपको बता दे की अमृतपाल एक महीने से अधिक समय से फरार चल रहा था अब उसे असम के डिब्रूगढ़ में स्थानांतरित किया जा रहा है।

18 मार्च से फरार था

अमृतपाल 18 मार्च से फरार था। अमृतपाल सिंह के करीबी पापलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किए जाने के बाद 11 अप्रैल को असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल ले जाया गया था।पंजाब और दिल्ली पुलिस के एक संयुक्त अभियान में 18 अप्रैल को ‘वारिस पंजाब डे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के दो और सहयोगियों को पंजाब के मोहाली में गिरफ्तार किया गया था। 15 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने उसके करीबी सहयोगी जोगा सिंह को फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े-