होम / हिमचाल में बस को धक्का लगाते दिखे अनुराग ठाकुर, देखें वीडियो

हिमचाल में बस को धक्का लगाते दिखे अनुराग ठाकुर, देखें वीडियो

Roshan Kumar • LAST UPDATED : November 8, 2022, 9:21 pm IST

इंडिया न्यूज़ (शिमला, Anurag Thakur pushing a bus in Bilaspur himachal pradesh): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार की शाम बस को धक्का लगाते नज़र आये। दरसअल, इस वक्त हिमाचल में चुनाव प्रचार चल रहा है। नेता प्रचार में लगे है।

आज अनुराग ठाकुर प्रचार के लिए राज्य के बिलासपुर जिले में थे। प्रचार के बाद जब वह लौट रहे है तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 205 में उनका काफिला जाम में फंस गया था।

जाम का मुख्य कारण था एक बस का बीच में रुक जाना। इसके बाद अनुराग ठाकुर की सुरक्षा में लगे पुलिस वाले, मंत्री के साथ जा रहे लोग और खुद अनुराग ठाकुर ने बस को धक्का लगाया तब जाकर जाम हट पाया।

आपको बता दें हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 8 दिसंबर को हिमचाल-गुजरात दोनों के साथ-साथ आएंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बीजेपी की भारत सरकार में  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, युवा मामले एवं खेल मंत्री का  दायित्व निभा रहे है। वह चौथी बार के सांसद है। वह हिमाचल की हमीरपुर लोकसभा सीट से चुन पर सांसद बने है। उन्हें पिता प्रेम कुमार धूमल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.