India News (इंडिया न्यूज), Bangladeshi Illegal Migrant: पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। चारो ओर खुशियों की लहर है। इसी बीच एक और खुशी की ख़बर सामने आई है। बताया जा रहा है कि त्रिपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी बांग्लादेशी हैं जो अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे थे। इससे पहले भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मानव तस्करी और घुसपैठ के खिलाफ देशव्यापी छापेमारी अभियान में 25 लोगों को त्रिपुरा में गिरफ्तार किया है। जो अवैध रुप से भारत घुस आए थें।
- NIA और असम पुलिस ने मिलकर 25 घसपैठियों को गिरफ्तार किया
- चार महिलाओं और चार बच्चे भी शामिल
बेंगलुरु जाने की कोशिश
त्रिपुरा पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में चार महिलाओं और चार बच्चों सहित 14 बांग्लादेशी नागरिक शामील हैं। वहीं गिरफ्तार हुए बांग्लादेशियों का कहना है कि वो नौकरी की तलाश में बेंगलुरु जाने की कोशिश कर रहे थें। वहीं पुलिस का कहना हैं कि पकड़ं बांग्लादेशी नागरिकों की जांच की जा रही है। इन्हें जल्द हीं स्थानीय कोर्ट में ले जाया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने उन दो भारतीयों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी मदद से ये बांग्लादेशी भारत आए थें।
8 नवंबर को चलाया गया अभियान
बता दें कि 8 नवंबर को NIA और असम पुलिस ने मिलकर 25 घसपैठियों को गिरफ्तार किया था। वहीं त्रिपुरा से 21 और असम से 5 लोगों को पहले भी गिरफ्तार किया गया था। 8 नवंबर को NIA ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलक कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी में अभियान चलाया। साथ ही त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल और हरियाणा में छापेमारी की गई। जिसमें कई घुसपैठी गिरफ्तार हुए थें। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इस साल भारी संख्या में बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं ने भारत में दाखिल होने की कोशिश की है। जिनहे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय दलाल और बिचौलिए मानव तस्करी में प्रमुख भूमिका निभाते रहें है।
Also Read:
- MP Election 2023: चुनाव की तैयारी में सीएम शिवराज भूलें त्योहार, लोगों ने किया समर्थन
- Mathura Pataka Bazar: धूं-धूं कर जलता रहा मथूरा का पटाखा बाजार, एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, अग्निकांड में 15 लोग झुलसे
- Israel Hamas War: उत्तरी गाजा पर खत्म हुआ हमास का नियंत्रण, त्रासदी से जूझ रहे अस्पताल