होम / Benefits Of Garlic: लहसुन में होते हैं कई औषधिय गुण, जानिये इसके क्या हैं फायदें?

Benefits Of Garlic: लहसुन में होते हैं कई औषधिय गुण, जानिये इसके क्या हैं फायदें?

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 25, 2023, 6:15 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Benefits Of Garlic: लहसुन खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही यह कई बिमारियों में भी इस्त्माल किया जाता है। साथ ही सबसे ज्यादा इसका इस्तेमाल हमारे भोजन यानि सब्जियों मे मसाले के तौर पर होता है। लहसुन में कई ऐसे औषधीय गुण छुपे हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाते हैं। आपको बता दे पुराने समय से ही लहसुन को दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर से सर्दियों के दिनों में लहसुन काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते है लहसुन के इस फायदों के बारे में..

 

  • हार्ट मरीजों के लिए- लहसुन हार्ट के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। रोजाना भूना हुआ या फिर कच्चा लहसुन खाने से हार्ट मजबूत होता है और हृदय की कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
  • डायबिटीज के लिए फायदेमंद- डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह खाली पेट लहसुन सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन खाने से शरीर में ब्लड में ग्लूकोज लेवल कंट्रोल होता है। साथ ही डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • दांतो होते हैं मजबूत- दांतो को मजबूत बनाने के लिए लहसुन का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते है, जो दांतों को सड़ने से रोकता है। जिसकी वजह से दांत मजबूत रहते हैं।
  • श्वसन तंत्र होता है मजबूत- इससे श्वसन तंत्र भी मजबूत होता है। सर्दी-खांसी और कफ की समस्या नहीं होती है। रोज खाली पेट लहसुन खाने से अस्थमा और टीबी जैसी बीमारियों का खतरा भी नहीं रहता है। बारिश और ठंड के दिनों में लहसुन ज्यादा खाया जाता है, ताकि शीत से बचा जा सके।

ये भी पढ़े-  Health tips:आपके भी पैरों होता है दर्द तो करें ये उपाय, दुर हो जाएगा सारा दर्द

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.