इंडिया न्यूज़ (दिल्ली, Bharat jodo yatra in Delhi, congress says rahul will be pm in 2024): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में “भय और हिंसा” फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि लोगों ने उनकी भारत जोड़ी यात्रा के दौरान ‘असली भारत’ देखा है।

राहुल गांधी हरियाणा के फरीदाबाद में एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने के बाद बदरपुर मेट्रो स्टेशन पर उनका स्वागत करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर रहे थे।

राहुल ने कहा, “अगर कोई गिरता है, तो दूसरे लोग उसकी मदद के लिए उसे उठाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। यह भारत की सच्चाई है।”

यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करते की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पत्रकारों ने पूछा की क्या राहुल गांधी 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे, इस पर खेड़ा ने कहा कि यह 2024 के चुनावों में तय किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह तो 2024 ही तय करेगा लेकिन अगर आप हमसे पूछें तो निश्चित रूप से राहुल गांधी को पीएम बनना चाहिए।”