India News ( इंडिया न्यूज़ ) Bus Accident: मोरक्को से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल एक बस खाई में पलट गई है। जिसमें 24 लोगों की मौत कई लोग घायल हो गए हैं। यात्रियों से भरी बस बुधवार को मेक्सिको सिटी से योसोंडुआ जा रही थी। इस दौरान मैग्डेलेना पेनास्को शहर में सुबह करीब साढ़े छह बजे बस खाई में गिर गई थी।ओक्साका गवर्नर ने ट्वीट कर हादसे की जानकारी दी। ट्लाक्सियाको सिविल प्रोटेक्शन के कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रहवासियों और नगर पालिका कर्मियों ने भी मौके पर मोर्चा संभाला। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण घायल इलाज के लिए परेशान होते रहे।राज्य सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि बचावकर्मी अभी भी लोगों को बस से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या प्रारंभिक है जो बढ़ सकती है।
24 लोगों की मौत, कई लोग घायल
एक बयान में बताया कि हादसे में 22 यात्री घायल हो गए। वहीं 24 लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह दुर्घटना नायरिट राज्य की राजधानी टेपिक के पास हुई।
ये भी पढ़े- बांग्लादेश में डेंगू के कहर से अब तक 293 मरीजों की मौत, 61,500 लोग संक्रमित