बिज़नेस डेस्क/नई दिल्ली (Business News: India’s imports also declined by 8.21% to $51.31 billion) : बुधवार को वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारीक डेटा के अनुसार देश का निर्यात 8.8% घटा है और फरवरी महीने के दौरान भारत का व्यापार घाटा 17.43 अरब डॉलर के एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। जारी डेटा के मुताबिक भारत का आयात भी 8.21% घटकर 51.31 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 55.9 अरब डॉलर था।
मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारीक डेटा के अनुसार वैश्विक मांग में कमी के कारण भारत का निर्यात लगातार तीसरे महीने फरवरी में 8.8% घटकर 33.88 अरब डॉलर रह गया है। दिसंबर 2022 में देश का निर्यात 6.58% घटकर 32.91 अरब डॉलर था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी के दौरान सोने का आयात घटकर 31.72 अमेरिकी डॉलर रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 45.12 अरब अमेरिकी डॉलर था।
इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल-फरवरी में माल व्यापार घाटा लगभग 247.53 बिलियन अमरीकी डॉलर था। फरवरी 2022 में व्यापार घाटा 18.75 अरब अमेरिकी डॉलर था। जनवरी 2022 में व्यापार घाटा 17.42 बिलियन अमरीकी डालर को छू गया था।
मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार इस वित्तीय वर्ष के 11 महीने की अवधि के दौरान नकारात्मक वृद्धि दर्ज करने वाले निर्यात क्षेत्रों में इंजीनियरिंग सामान, रत्न और आभूषण, सूती धागे/कपड़े/मेड-अप और प्लास्टिक और लिनोलियम शामिल हैं। अप्रैल-फरवरी 2022-23 के दौरान इंजीनियरिंग निर्यात घटकर 98.86 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 101.15 अरब अमेरिकी डॉलर था।
इसी अवधि में, रत्न और आभूषण शिपमेंट अप्रैल-फरवरी 2022-23 के दौरान 35.32 बिलियन अमेरिकी डॉलर से घटकर 35.21 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।
मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार सकारात्मक वृद्धि दर्ज करने वाले क्षेत्रों में पेट्रोलियम उत्पाद, रसायन, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, चावल, वस्त्रों के तैयार वस्त्र शामिल हैं। चालू वित्त वर्ष के 11 महीनों में, कच्चे तेल का आयात बढ़कर 193.47 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 की समान अवधि में यह 140.67 बिलियन अमरीकी डॉलर था। इसी तरह, अप्रैल-फरवरी 2022-23 के दौरान कोयले, कोक और ब्रिकेट का आयात बढ़कर 46.28 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 27.12 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
ये भी पढ़ें :- CII Summit: भारत 5जी क्षेत्र में पूरी दुनिया का ब्राइट स्पॉट, ग्लोबल सीईओ ने कहा भारत 5जी रोलआउट में लीडर
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.