होम / Assam: गुवाहाटी के फ्लाईओवर से भिखारियों को हटाने के लिए चलाया जा रहा है अभियान

Assam: गुवाहाटी के फ्लाईओवर से भिखारियों को हटाने के लिए चलाया जा रहा है अभियान

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : June 28, 2023, 12:45 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Campaign to rehabilitate beggars by removing them from the flyover: न्यूज एजेंसी ANI से मिली जानकारी के मुताबिक, असम से एक बड़ी खबर सामने आयी है जिसमें बताया गया कि, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले डीसी गुवाहाटी से पूछा था कि, क्या वह (सीएम) रात में जिस परिवार को देखते हैं वह अभी भी उलुबरी में एक फ्लाईओवर के नीचे ही रह रहा है।

बता दें कि सीएम ने डीसी को उस परिवार के लिए तत्काल आवास और आय के अवसर प्रदान करने का निर्देश दिया था क्योंकि उनके 2-3 छोटे बच्चे होने के कारण सड़क पर रहना उनके लिए घातक साबित हो सकता है।

 भिखारियों को हटाने का चलाया जा रहा अभियान 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के द्वारा दिए गये निर्देशों के बाद, कामरूप (मेट्रो) के उपायुक्त पल्लव गोपाल झा ने बीती रात गुवाहाटी के उलुबरी इलाके का दौरा किया और वहां फ्लाईओवर से भिखारियों को हटाने के लिए एक अभियान भी चलाया। भिखारियों को फ्लाईओवर से हटाकर पुनर्वासित करने का प्रयास किया जा रहा है।

डिप्टी कमिश्नर पल्लव गोपाल झा क्या बोले

भिखारियों को लेकर कामरूप मेट्रो के डिप्टी कमिश्नर पल्लव गोपाल झा कहते हैं कि, “सीएम रात में शहर का दौरा करते रहते हैं और शहर की समस्याओं को देखते हैं। पिछले 3-4 महीनों से गुवाहाटी में एक नई समस्या विकसित हो रही है। भिखारियों और सड़क पर रहने वालों की संख्या काफी वृद्धि हुई है। यह विभिन्न प्रकार की चुनौती है। हम उन्हें सरकारी आश्रय घरों और गैर सरकारी संगठनों में भेजने के लिए एक अभियान चला रहे हैं। हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि वे सड़कों पर क्यों हैं।”

ये भी पढ़े- UCC Issue: UCC पूरे देश की जरूरत… TMC भ्रष्टाचारी पार्टी है… 23,000 करोड़ रुपए का किया है घोटाला : सुवेंदु अधिकारी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.