होम / Chhat Puja 2022: छठ पूजा का प्रसाद बनाने के दौरान हुआ एक बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से 5 लोग हुए घायल

Chhat Puja 2022: छठ पूजा का प्रसाद बनाने के दौरान हुआ एक बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से 5 लोग हुए घायल

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : October 29, 2022, 3:40 pm IST

बिहार के महापर्व छठ का आगाज हो चुका है। छठ के महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो गई है। छठ का पहला दिन नहाय खाय होता है। जबकी दूसरे दिन को खरना कहते हैं। आज खरना का दिन है। ऐसे में घर से दूर रहने वाले लोग भी अपने घरों के तरफ रूख कर चुके हैं। कुछ लोग पहुच गए हैं तो कुछ बस पहुचने का इंतजार कर रहे हैं। बिहार के लिए छठ सिर्फ एक पर्व ही नहीं हैं बल्कि वहां के लोग इस त्योहार को महशूश भी करते हैं। ऐसे में इस शुभ अवसर पर  एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।

बिहार के औरंगाबाद जिले में छठ पूजा का प्रसाद बनाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां शाहगंज तेली मोहल्ला में शनिवार की सुबह एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसमें करीब 35 लोग झुलस गए। हादसे का शिकार लोगों में आम नागरिक और पुलिस वाले भी शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आगजनी की ये पहली घटना नहीं है, जिसने लोगों की जान को खतरे में डाल दिया है। इसके पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं। पिछले साल आठ हजार से ज्यादा लोग ऐसे ही हादसों का शिकार हो गए थे। पिछले साल यानी 2021 में आगजनी की 8,491 घटनाएं दर्ज हुईं हैं।

इस वजह से किस साल हुए कितनी घटनाएं 

वर्ष हादसे मृतक
2021 8,491 8,348
2020 9,329 9,110
2019 11,037 10,915
2018 13,099 12,748
2017 13,397 13,159
कुल 55,353 54,280

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT