होम / Chandrayaan-3: गड्ढे में पहुंचने के बाद सुरक्षित वापस लौटा रोवर प्रज्ञान, ISRO ने दी जानकारी

Chandrayaan-3: गड्ढे में पहुंचने के बाद सुरक्षित वापस लौटा रोवर प्रज्ञान, ISRO ने दी जानकारी

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : August 28, 2023, 5:39 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 ने सॉफ्ट लैंडिंग की थी। लैंडिंग के कुछ घंटे बाद विक्रम लैंडर से रोवर प्रज्ञान बाहर आ गया था। सॉफ्ट लैडिंग के बाद ISRO लगातार रोवर प्रज्ञान के बारे में जानकारी अपडेट कर रहा है।  इसरो (ISRO) ने सोमवार (28 अगस्त) को रोवर की कुछ और तस्वीरें जारी की हैं। साथ ही इसरो ने बताया कि रविवार (27 अगस्त) रोवर एक बड़े गड्ढे (Crater) पर पहुंच गया था। हालांकि, ये वापस सुरक्षित लौट आया।

 

ट्वीट कर दी जानकारी 

इसरो ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट (अब एक्स) कर बताया, “चंद्रयान-3 मिशन का रोवर प्रज्ञान 27 अगस्त को अपने स्थान से 3 मीटर आगे एक 4 मीटर व्यास वाले गड्ढे (क्रेटर) के पास पहुंचा। इसके बाद रोवर को वापस लौटने की कमांड दी गई। ये अब सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।”

तापमान भिन्नता का जारी किया था ग्राफ

इससे पहले रविवार को इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के साथ लगे चेस्ट पेलोड के चांद की सतह पर मापी गई तापमान भिन्नता का एक ग्राफ जारी किया था। इसरो की ओर से जारी किए गए ग्राफ में चांद की सतह का तापमान -10 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तक दिखाई दे रहा है।

इसरो ने बताया था कि पेलोड में तापमान जांचने का यंत्र है जोकि सतह के नीचे 10 सेमी की गहराई तक पहुंचने में सक्षम है। इसमें 10 तापमान सेंसर लगे हैं. बता दें कि, इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें- Aditya-L1 Launch Date: ISRO ने जारी किया सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली सैटेलाइट का लॉन्च डेट

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha election 2024 Phase 5 Live: 49 लोकसभा सीटों पर मतदान आज; जानें पल-पल की अपडेट यहां-indianews
Train accident : छत्तीसगढ़ में बड़ी ड्रिल मशीन चलती ट्रेन से टकराया, दो यात्री और एक स्वच्छता कर्मचारी घायल- Indianews
Lok Sabha Election Fifth Phase: 49 सीटों, 6 राज्यों, 2 UT में आज होगा मतदान, इन दिग्गजों की किस्मत दाव पर- जानें 10 प्वांट्स- Indianews
Lok Sabha Election: राहुल गांधी, स्मृति ईरानी समेत 2 पूर्व मुख्यमंत्री की होगी अग्नि परीक्षा, पांचवें चरण का मतदान आज- Indianews
Patanjali: पतंजलि की ‘सोन पापड़ी’ खाद्य गुणवत्ता परीक्षण में फेल, 3 को भेजा गया जेल- Indianews
Ruskin Bond: 90 साल के हुए रस्किन बॉन्ड, इस मौक पर शेयर किया अपने से जुड़ा यह मार्मिक वाकया- Indianews
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में नाले में मिला नवजात का शव, स्थानीय लोगों ने अवैध गर्भपात का लगाया आरोप- Indianews
ADVERTISEMENT