होम / Chandrayaan 3: हो गई चांद पर सुबह, लैंडर और रोवर का स्लीपिंग टाइम खत्म, जागने का समय

Chandrayaan 3: हो गई चांद पर सुबह, लैंडर और रोवर का स्लीपिंग टाइम खत्म, जागने का समय

Reepu kumari • LAST UPDATED : September 21, 2023, 9:32 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan 3, नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) हर दिन एक नया कारनामा कर रही है। ऐसे में इसरो के द्वारा हाल में चांद पर भेजे गए चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर मॉड्यूल को एक बार फिर से एक्टिव करने की कोशिश की जा रही है। जिसकी तैयारी भी इसरो करने में लगा हुआ है। स्पेस एजेंसी की मानें को  यह बहुत मुश्किल होगा, इसलिए अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसलिए लैंडर और रोवर दोबारा से काम करने लगे यह एक चमत्कार ही होगा।

लैंडर और रोवर स्लीप मोड में

जान लें कि लैंडर और रोवर दोनों ही स्लीप मोड में हैं। इन्हें स्लीप मोड से जगाना बहुत मुश्किल है। बता दें कि चांद पर बुधवार का दिन बहुत ठंडा रहा है। अब वहां सुबह हो रही है। स्पेस एजेंसी की ओर से  दिन चढ़ने और सूरज की रौशनी तेज होने के साथ लैंडर और रोवर को जगाने की कोशिश शुरु कर दी जाएगी।

14 दिन और..

रिपोर्ट के अनुसार सौर ऊर्जा से संचालित चंद्रयान-3 मॉड्यूल मिशन का जीवन केवल एक चंद्र दिवस था। चांद का एक दिन पृथ्वी के लगभग 14 दिनों के बराबर होता है। जैसे ही 15वां दिन चढ़ता है वहां रात होने लगती है और चंद्रमा पर रात में अत्यधिक ठंड रहती है । ऐसे में लैंडर और रोवर मॉड्यूल में लगे इलेक्ट्रॉनिक्स को चंद्रमा पर रात के अत्यधिक ठंड तापमान का सामना करने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है।

जान लें कि  चंद्रयान-3 की लैंडिंग जिस जगह पर हुई थी। उस स्थान का  तापमान -200 डिग्री सेल्सियस से बहुत कम हो गया था। इसलिए अगर दोनों स्लीप मोड से उठ जाते हैं तो  लैंडर और रोवर कम से कम पृथ्वी के अगले 14 दिनों तक काम करने में सक्षम होंगे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Election Duty Exemption: चुनाव ड्यूटी का ट्रेनिंग न लेने पर सरकारी कर्मियों पर मुकदमा, चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन -India News
Yahya Sinwar: राफा में नहीं है हमास नेता याह्या सिनवार, सुरंगों में छिपे होने की आशंका -India News
Uttar Pradesh: मौलवी करता था छात्रा संग दरिंदगी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर गिरफ्तार- Indianews
Delhi में 21 वर्षीय व्यक्ति की क्रिकेट बैट से पीट-पीट कर हत्या, कर रहा था झगड़े में बीच-बचाव- Indianews
Gaza Ceasefire: गाजा में कभी भी युद्धविराम संभव, अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया खुलासा -India News
Delhi में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर डॉक्टर की पट्टे से गला घोंटकर की हत्या- Indianews
Israel Strikes Rafah: इजरायली हमलों में मध्य गाजा में 21 की मौत, संयुक्त राष्ट्र ने आपदा की दी चेतावनी -India News
ADVERTISEMENT