होम / Chandrayan-3 के रोवर प्रज्ञान से नहीं हो पा रहा संपर्क, इसरो को उम्मीद नींद से जागेगा प्रज्ञान; जानें एस सोमनाथ ने क्या कहा

Chandrayan-3 के रोवर प्रज्ञान से नहीं हो पा रहा संपर्क, इसरो को उम्मीद नींद से जागेगा प्रज्ञान; जानें एस सोमनाथ ने क्या कहा

Rajesh kumar • LAST UPDATED : October 3, 2023, 11:55 am IST

India News(इंडिया न्यूज),Chandrayan-3 Updates: चंद्रयान-3 मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थी। इस मिशन को भारत ने 23 अगस्त को शाम छह बजकर पांच मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। बता दें,अब मिशन के जरिए चांद की सतह पर लैंड करने वाले प्रज्ञान रोवर से संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब इससे लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि कहीं भारत का चंद्रयान मिशन अब खत्म तो नहीं हो गया है।

तीन सितंबर से नहीं जागा रोवर प्रज्ञान

बता दें, चंद्रयान-3 ने मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इसके बाद रोवर प्रज्ञान ने 10 दिनों तक अपने काम को अंजाम देते हुए कई महत्वपूर्ण डेटा को इसरो के पास भेजा। अब पिछले तीन सितंबर से स्लीप मोड में है। इसके बाद से वह अभी तक स्लीप मोड से जागा नहीं, और उससे इसरो का संपर्क नहीं हो पाया। इससे लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे यानि, भारत का चंद्रयान-3 मिशन अब खत्म तो नहीं हो गया है?

नहीं जागा प्रज्ञान, कोई समस्या नहीं

दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने उम्मीद जताते हुए 22 सितंबर को अपने एक ट्वीट में कहा, “चंद्रयान-3 मिशन: विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संचार स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं, ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके। फिलहाल उनकी ओर से कोई संकेत नहीं मिले हैं। संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे।” वहीं, पूर्व में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने 28 सितंबर को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रज्ञान रोवर अगर नींद से नहीं जागता है तो भी कोई समस्या नहीं होगी। उसने वह काम कर दिया है, जो उससे हम लोगों ने उम्मीद की थी।

यह भी पढ़ेंः- India-Canada Controversy: कनाडा को भारत सरकार का एक और बड़ा झटका, दर्जनों डिप्लोमेट भेजे जाएंगे वापस

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT