होम / Chhath Puja 2023: महापर्व छठ का आखिरी दिन, जानें देशभर में कितने बजे दिया जाएगा उगते सूर्य को अर्घ्य

Chhath Puja 2023: महापर्व छठ का आखिरी दिन, जानें देशभर में कितने बजे दिया जाएगा उगते सूर्य को अर्घ्य

Reepu kumari • LAST UPDATED : November 20, 2023, 7:21 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Chhath Puja 2023: छठ महापर्व आज उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ ही समाप्त हो जाएगा। आज के दिन देश के अलग-अलग शहरों में कब भगवान भास्कर के उदय पर जल अर्पित किया जा रहा है जानते हैं। सनातन धर्म में इस व्रत का खास महत्व है। बता दें कि इस पर्व को लोग सूर्य षष्ठी, छठ, छठी, छठ पर्व, डाला पूजा, प्रतिहार और डाला छठ के नाम से भी जानते हैं। इस दौरान भगवान सूर्य और छठ माता की पूजा का विधान है। यह चार दिनों का महापर्व है। आज 20 नवंबर को इस महापर्व का चौथा  और आखिरी दिन है। आज ही उगते हुए भगवान भास्कर को  अर्घ्य दिया जा रहा। भगवान सूर्य और उनकी पत्नी उषा को यह पूजा समर्पित होती है।

उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

आज के दिन जो उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है उसे ऊषा अर्घ्य भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग की मानें तो, 20 नवंबर को सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर है।

इन शहरों में आज कब होगा सूर्योदय 

  • दिल्ली- सुबह 06 बजकर 47 मिनट
  • मुंबई- सुबह 06 बजकर 48 मिनट
  • पटना- सुबह 06 बजकर 01 मिनट
  • वाराणसी- सुबह 06 बजकर 18 मिनट
  • कोलकाता- सुबह 05 बजकर 52 मिनट
  • लखनऊ- सुबह 06 बजकर 31 मिनट
  • नोएडा- सुबह 06 बजकर 48 मिनट
  • रांची- सुबह 06 बजकर 7 मिनट
  • जयपुर- सुबह 6 बजकर 51 मिनट
  • भोपाल- सुबह 6 बजकर 38 मिनट
  • गुरुग्राम- सुबह 6 बजकर 49 मिनट
  • चंडीगढ़- सुबह 6 बजकर 54 मिनट
  • अहमदाबाद- सुबह 6 बजकर 57 मिनट
  • पुणे- सुबह 6 बजकर 45 मिनट

ऊषा अर्घ्य के दौरान रखें इन बातों का ख्याल

1. जब आप सूर्य देव को अर्घ्य दें उस समय अपना चेहरा पूर्व दिशा की ओर ही रखें।

2. अर्घ्य देने के लिए हमेशा तांबे के पात्र का ही प्रयोग करना शुभ होता है।

3.  अर्घ्य के समय जल के पात्र को हमेशा दोनों हाथों से पकड़े नाकि एक हाथ से

4. अर्घ्य देते समय पानी की धार पर पड़ रही किरणों को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है इसलिए उसे देखें।

5. अर्घ्य के समय पात्र में अक्षत और लाल रंग का फूल डालें।

यह भी पढ़ें:-

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Ganga Saptami: क्या है गंगा सप्तमी के शुभ योग? इस उपाय से मिलेगी मंगल दोष से मुक्ति – Indianews
PoK Violence: PoK में हिंसक प्रदर्शनों से टेंशन में पाकिस्तान सरकार, पीएम शरीफ ने किया आर्थिक पैकेज का ऐलान -India News
Hajj Yatra 2024: हज यात्रा से पहले तैयार की हजारों किलोमीटर लंबी सड़क, सऊदी अरब का बड़ा कारनामा -India News
Deer Hunting Case: सलमान खान को बिश्ननोई समाज कर सकता है माफ, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रखी ये शर्त -India News
गिरफ्तार आरोपी ने बिश्नोई गैंग के 5 लोगों के बताए नाम, Salman Khan के घर पर फायरिंग में थे शामिल- Indianews
PM Modi Nomination: पीएम मोदी आज करेंगे वाराणसी से नामांकन दाखिल, कई राज्यों के सीएम समेत पहुंचेंगे ये VVIP -India News
Lok Sabha Election: खास पार्टी को वोट देने के लिए कर रहे थे प्रभावित, 2 मतदान अधिकारियों को गिरफ्तारी के आदेश- Indianews
ADVERTISEMENT