India News ( इंडिया न्यूज़ ) Chinese Man Conviction: सिंगापुर में चीनी मूल के एक नागरिक ने भारतीय महिला के साथ बदसलूकी की। इस आरोपी व्यक्ति को लगा कि वह बदसलूकी करके बच जाएगा, लेकिन अब उसे इसकी सजा मिली है। चीनी मूल के इस शख्स ने भारतीय महिला के छाती पर लात मारी थी। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उसे भला-बुरा भी कहा था। दरअसल, सिंगापुर में कोविड-19 महामारी के समय महिला अपनी कंपनी में नौकरी करने जा रही थी और उसने सही से मास्क नहीं लगाया था, जिस पर इस व्यक्ति ने उसे लात मार दी।
अदालत में गवाही दी
सुनवाई के दौरान विष्णुबाई ने अदालत में गवाही दी कि वह तेजी से चो चू कांग स्टेडियम की तरफ जा रही थी, जहां वह एक फास्टफूड रेस्तरां में काम करती थी और इस दौरान उसने अपना मास्क नाक से नीचे खिसका रखा था। गवाही के मुताबिक, स्टेडियम की तरफ जाते समय वोंग और उसकी मंगेतर ने विष्णुबाई को पीछे से आवाज लगाई और जब उसने पीछे मुड़कर देखा, तो दोनों ने उससे मास्क ऊपर करने कहा। सिंगापुर में कोविड-19 महामारी के दौरान तेजी से चलना उन गतिविधियों में शामिल था, जिस दौरान मास्क को मुंह से ढंकने से छूट मिली हुई थी।