Clash in Jalgaon: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में नमाज के दौरान मस्जिद के बाहर म्यूजिक बजाने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। इस घटना में कुल 45 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जलगांव के एसपी एम राजकुमार ने कहा कि दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, हमने अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा में 4 लोग घायल हुए हैं। वर्तमान स्थिति शांतिपूर्ण है और क्षेत्र में नियंत्रण में है।
इससे पहले महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा क्षेत्र में दो गुटों में मारपीट हुई। राम मंदिर के बाहर लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और बाहर कई वाहनों में आग लगा दी। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। छत्रपति संभाजीनगर की पुलिस कमिश्नर निखिल गुप्ता ने आश्वासन दिया कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।