Congress Files Released By BJP: कांग्रेस सरकारों पर भष्टाचार का नया आरोप लगाते हुए, भारतीय जनता पार्टी ने ‘कांग्रेस फाइल्स’ नाम का पहला एपिसोड जारी किया। बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा गया कि कांग्रेस फाइल्स का पहला एपिसोड देखिए. कांग्रेस के राज में कैसे एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले होते गए।
- कांग्रेस ने कुछ दिन सवालों की लिस्ट जारी की थी
- 2004-14 को खोया हुआ दशक बताया गया
- कई घोटालों का जिक्र किया गया
“कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार” शीर्षक के साथ जारी वीडियो संदेश में भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 वर्षों के शासन में जनता से 48,20,69,00,00,000 रुपये लूटे हैं। उस पैसे का उपयोग इतने सुरक्षा और विकास जैसे उपयोगी क्षेत्रों के लिए किया जा सकता था।
प्रगति की दौड़ में पिछड़ा
वीडियो मे कहा गया कि इतनी राशि से 24 INS विक्रांत, 300 राफेल जेट और 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे। लेकिन देश को कांग्रेस के भ्रष्टाचार की कीमत चुकानी पड़ी और वह प्रगति की दौड़ में पिछड़ गया। बीजेपी ने 2004-2014 के कांग्रेस कार्यकाल को खोया हुआ दशक करार दिया।
घोटालों को गिनाया
बीजेपी ने वीडियो में आगे कहा, “पूरे 70 साल को एक तरफ रख दें तो 2004-14 के पिछले कार्यकाल को ही देखें तो यह खोया हुआ दशक था। उनके शासन में जो भी भ्रष्टाचार होता रहा। उन दिनों अखबारों में भ्रष्टाचार की खबरें भरी रहती थीं, जिसे देखकर हर भारतीय का सिर शर्म से झुक जाता था। 1.86 लाख करोड़ का कोयला घोटाला, 1.76 लाख करोड़ रुपये का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला 70,000 करोड़ रुपये का कॉमनवेल्थ घोटाला, 10 लाख करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला इटली के साथ हेलीकॉप्टर सौदे में 362 करोड़ रुपये की रिश्वत, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के लिए 12 करोड़ रुपये की रिश्वत शामिल है।”
कांग्रेस ने लिस्ट जारी की थी
वीडियो संदेश के अंत में भाजपा ने कहा कि यह कांग्रेस के भ्रष्टाचार की झाँकी मात्र है। इससे पहले कांग्रेस ने भी अडानी मुद्दे पर बीजेपी पर हमला बोला था और ‘हम अ़़डानी के कौन’ अभियान के तहत सवालों के कई सेट जारी किए थे। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विभिन्न परियोजनाओं में अडानी समूह को एकाधिकार दिया।
यह भी पढ़े-
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को हावड़ा के हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने से रोका गया
- अमित शाह ने बिहार के राज्यपाल से बात की, दो कार्यक्रम अब तक रद्द