इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है। हिमंत बिस्वा ने कहा कि राहुल गांधी अब क्यों सद्दाम हुसैन की तरह दिखते हैं। आपको बता दें, राहुल गांधी इन दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे है और उनकी दाढ़ी बड़ी-बड़ी हो गई है। जिसको लेकर हिमंत बिस्वा शर्मा ने राहुल पर मंगलवार को एक टिप्पणी की है।

राहुल गांधी से बिस्वा का सवाल

आपको बता दें, अहमदाबाद में एक प्रचार अभियान को संबोधित करते मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता का चेहरा अब बदल गया है और वह सद्दाम हुसैन की तरह अधिक दिखते हैं। मैंने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि राहुल गांधी के नए लुक से कोई समस्या नहीं है। अगर आपको अपना लुक बदलना है तो कम से कम वल्लभभाई पटेल या जवाहरलाल नेहरू जैसा बनाइए। गांधीजी की तरह दिखें तो और भी अच्छा है। अब आप सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखते हैं?

कांग्रेस नेताओं को भारत की समझ नहीं

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति भारत के करीब नहीं है। पार्टी के व्यवहार से साफ है कि वे अभी तक भारत को नहीं समझ पाए हैं। जानकारी हो, आफताब-श्रद्धा केस के बारे में बात करते हुए हिमंत बिस्वा ने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने हाल ही में कहा था कि आफताब का मतलब सूरज होता है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आफताब का मतलब सूरज नहीं है, न गुजराती में, न असमिया में और न ही संस्कृत में। आपको बता दें, हिमंत बिस्वा विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे हैं। वह आगामी एमसीडी चुनाव के लिए भी दिल्ली पहुंचे थे।

कांग्रेस ने किया असम सीएम पर पलटवार

आपको बता दें, हिमंत बिस्वा शर्मा द्वारा राहुल की तुलना सद्दाम हुसैन से किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। असम कांग्रेस के प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि हिमंत बिस्वा शर्मा सिर्फ एक शीर्षक चाहते हैं और यह तभी संभव है, जब वह राहुल गांधी का नाम लेते हैं। बोरा ने ये भी कहा कि हिमंत बिस्वा शर्मा कुछ भी कह सकते हैं। वह सत्ता के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते हैं।