Covid-19 Case Rise: देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ना शुरू कर दी है। खासतौर से दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बता दें गुरुवार को महाराष्ट्र में लगभग 700 नए कोविड केस दर्ज किए गए है, जो पिछले पांच महीनों में एक दिन में सबसे अधिक हैं। इससे राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 3,000 से ज्यादा हो गई है।
दिल्ली में 24 घंटे में 295 नए मामले
वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में कोविड के 295 नए मामले सामने आए हैं। इससे दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 932 हो गई है। इस सिलसिले में महाराष्ट्र में राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जिलों को पॉजिटिव मामलों की पहचान करने और उन्हें आइसोलेट करने को कहा है।
10% के पार पहुंचा पॉजिटिविटि रेट
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस के 694 मामले दर्ज किए गए हैं। जो पिछले पांच महीनों में एक दिन में सबसे अधिक बताए गए हैं। हालांकि इस दौरान राज्य में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। तेजी से बढ़ते मामलों की वजह से राज्य के कई जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया है, जिसमें मुंबई भी शामिल है। जिसकी गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी दर्ज की गई थी।
ये भी पढ़ें: बीजेपी विधायक की चोरी पकड़ी गई, विधानसभा में अश्लील वीडियो देखते आए नज़र