होम / Priyanka Chopra : सिटाडेल के प्रीमियर पर क्रेजी फैंन ने पहले गाया 'माय देसी गर्ल, गाना फिर कहा लव यू प्रियंका'

Priyanka Chopra : सिटाडेल के प्रीमियर पर क्रेजी फैंन ने पहले गाया 'माय देसी गर्ल, गाना फिर कहा लव यू प्रियंका'

Priyambada Yadav • LAST UPDATED : April 20, 2023, 9:30 am IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली, Priyanka Chopra):  बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मैरी मालती के साथ इंडिया आई थीं। और करीब एक हफ्ते पहले अपने देश में रहने के बाद वापस बेटी और पति के साथ विदेश चली गई। बता दें इन दिनो प्रियंका लंदन में है। और इस समय देशी गर्ल अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल सीजन 2’ के प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं। बता दें, ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन के दौरान एक फैन ने प्रियंका चोपड़ा के लिए कुछ ऐसा किया, जिसके बाद देशी गर्ल शर्म से लाल हो गईं और अपनी हंसी भी नहीं रोक पाईं।

प्रियंका ने ऐसे किया रिएक्ट

दरअसल बता दें, इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे इंटरनेट यूजर्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपने को-स्टार रिचर्ड मैडन के साथ स्टेज पर बैठी हुई हैं। तभी प्रियंका का एक फैन देसी गर्ल गाना गाने लगता है। फैन द्वारा गाना सुने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपनी खुशी को छुपा नहीं पाती हैं और जोर-जोर से हंसने लगती हैं। बता दें, यह वायरल वीडियो सिटाडेल के प्रमोशन के दौरान का है।

प्रियंका का वायरल वीडियो देखें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

Also Read: अपनी लाडली को लेकर प्रियंका ने किया खुलासा,अभी इस चीज़ की शौकीन हैं मालती मैरी 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT