होम / Cricket World Cup 2023 IND vs ENG Highlights: भारत ने इंग्लैंड को सौ रनों से हराया, टूर्नामेंट में अब तक अजेय है भारत

Cricket World Cup 2023 IND vs ENG Highlights: भारत ने इंग्लैंड को सौ रनों से हराया, टूर्नामेंट में अब तक अजेय है भारत

Mudit Goswami • LAST UPDATED : October 29, 2023, 9:43 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023 IND vs ENG Highlights: लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में भारतीय टीम ने गत चैंपियन इंग्लैंड लो स्कोरिंग मुकाबले में इंग्लैंड को बड़े अंतर से हरा दिया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 230 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 129 रनों पर सिमट गई।इससे पहले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को आखिरी जीत साल 2003 में मिली थी।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 230 रनों का लक्ष्य रखा था। पहले बल्लेबाजी करने उरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम अपना पहला विकेट 26 रन पर खो दिया था। 26 रन के कुल स्कोर पर गिल पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद भारतीय टीम के लगातार विकेट गिरते गए। एक छोर पर लगातार विकेट गिरने के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा ने एक छोर थामकर रखा था। एक समय भारतीय टीम का स्कोर 40 रन पर तीन विकेट था। हालंकि, इसके बाद रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 131 रन तक पहुंचाया। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 87 रन बनाए। केएल राहुल ने 39 रन और सूर्यकुमार यादव ने जरुरी 49 रन की पारी खेली। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते हुए 15 रनों की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने 10 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, क्रिस वोक्स और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की पारी 129 रनों पर समेट दी। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने चार, जसप्रीत बुमराह ने तीन और कुलदीप यादव ने दो ओर रवींद्र जडेेजा को एक विकेट मिला।


मुकाबले की लाइव अपडेट्स के लिए हम से यहां जुड़े..



09:18PM, 29-11-2023

IND vs ENG Live : इंग्लैंड का 9वां विकेट

34वें ओवर में 122 के स्कोर आदिल रशीद 20 गेंदों में 13 रन बनाकर शमी का शिकार बने। शमी की यह चौथी सफलता है।


09:10PM, 29-11-2023

IND vs ENG Live : इंग्लैंड का स्कोर 112/8

33 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर 112 रन है। इस समय इस मैच में बस औपचारिकता बाकी हैं।


09:02PM, 29-11-2023

IND vs ENG Live: इंग्लैंड का आठवां विकेट

30वें ओवर में 98 के स्कोर पर इंग्लैंड ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया। लियाम लिविंगस्टोन 46 गेंदों में 27 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने।


07:25PM, 29-11-2023
IND vs ENG लाइव स्कोर: विकेट

इंग्लैंड का स्कोर 39/4, मोहम्मद शमी ने बेयरस्टो आउट किया। इंग्लैंड- 9.1 ओवर के बाद 39/4.


07:16PM, 29-11-2023
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: विकेट

शमी ने दिलाया भारत को तीसरा विकेट। बेन स्टोक्स 10 गेंदों पर शून्य रन बनाकर आउट हो गए। 8 ओवर के बाद 33/3 रन बनाकर बैकफुट पर इंग्लैंड।


06:56PM, 29-11-2023
IND vs ENG लाइव स्कोर: विकेट
बुमराह ने रूट को गोल्डन डक पर आउट किया। भारत खेल में वापस आ गया है और स्ट्राइक गेंदबाज़ बुमराह ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता। इंग्लैंड- 5 ओवर के बाद 30/2.


06:56PM, 29-11-2023
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: विकेट

बुमराह ने किया दिलाई बारत को दिलाई पहली सफलता। 4.5 ओवर के बाद इंग्लैंड-30/1.


06:30PM, 29-11-2023

बुमराह की पहली गेंद

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदाज जसप्रीत बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो को पहली गेंद डाली है।

05:5PM, 29-11-2023

IND vs ENG लाइव स्कोर: पारी समाप्त

इस विश्व कप 2023 में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। भारत ने 50 ओवरों में 229/9 रन बनाया। एक समय भारत का स्कोर 40/3 था, लेकिन रोहित शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए  101 गेंदों पर 87 रन बनाए और सूर्यकुमार यादव ने 47 गेंदों पर 49 रन बनाए।


04:51PM, 29-11-2023

भारत बनाम इंग्लैंड, विकेट

रोहित 101 रन पर 87 रन बनाकर आउट हो गए। लेग स्पिनर से गूगल का चयन किया, लेकिन इसे सही समय पर करने में विफल रहे। भारत- 36.5 ओवर के बाद 164/5, राशिद को मिली सफलता।


04:37PM, 29-11-2023
भारत बनाम इंग्लैंड, विकेट
एक और भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल आउट हो गए हैं। विली को आक्रमण में वापस लाने की रणनीति काम कर गई है। राहुल 58 गेंद में 39 रन बनाकर मिड ऑन पर कैच आउट हुए। भारत का स्कोर – 30.2 ओवर के बाद 131/4.


3:38PM, 29-11-2023
बीस ओवर का खेल खत्म
भारत ने बीस ओवर के खेल में बनाए 73 रन। इस समय क्रीज पर राहुल और कप्तान रोहित शर्मा डटे हुए हैं।

2:58PM, 29-11-2023

भारत को लगा तीसरा झटका

भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को वोक्स ने फिर से शॉर्ट गेंद पर आउट किया। 11.5 ओवर के बाद भारत- 40/3


2:35PM, 29-11-2023

भारत को बड़ा झटकाभारतीय प्रशंसकों के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए। विली ने मिड ऑफ के ऊपर से खेलने की कोशिश में वह स्टोक्स को आसान कैच दे बैठे। 6.5 ओवर के बाद भारत- 27/2.


1:30PM, 29-11-2023

इग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी। भारत को मिला बल्लेबाजी का न्योता।


प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड की टीम: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT