होम / मुंबई शिफ्ट किए जाएंगे क्रिकेटर ऋषभ पंत, स्वास्थ्य को लेकर आई ताजा अपडेट

मुंबई शिफ्ट किए जाएंगे क्रिकेटर ऋषभ पंत, स्वास्थ्य को लेकर आई ताजा अपडेट

Suman Saurabh • LAST UPDATED : January 4, 2023, 12:19 pm IST

देहरादून। क्रिकेटर ऋषभ पंत को अब मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। इसकी जानकारी दिल्ली क्रिकेट एसोसिशयन के अधिकारी के द्वारा दी गई है। बता दें घटना के बाद से ही पंत का इलाज देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में किया जा रहा था।

 

डीडीसीए डॉयरेक्टर श्याम शर्मा ने की पुष्टि

अधिकारियों ने स्वास्थ्य को लेकर बताया है कि उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। आगे के इलाज के लिए उन्हें मुंबई में शिफ्ट किया जाएगा। ज्ञात हो कि इससे पहले भी उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट करने पर विचार किया गया था, लेकिन उस ऋषभ उस स्थिति में नहीं थे। डीडीसीए के डॉयरेक्टर श्याम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

ऋषभ की अब कैसी है स्वास्थ्य

ऋषभ पंत की स्वास्थ्य के बारे में उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा है लेकिन उन्होंने बताया हैं कि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। वह अच्छी तरह से बात-चीत कर रहें हैं। अस्पताल में उनके साथ उनकी मां हैं। उनके हाथ और पैर के हड्डियों में चोटें हैं, जिसे पूरी तरह से ठीक होने में लंबा वक्त लग सकता है। अच्छी बात यह है कि उनके माथे का चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।

करोड़ो फैंस की दुआएं ऋषभ के साथ 

दुर्घटना के बाद से ही करोड़ो फैंस उनकी जल्द क्रिकेट पिच पर लौटने की कामना कर रहें हैं। कई जगहों पर उनके स्वास्थ्य के लिए पूजा- अर्चना की जा रही है। बीती रात मंगलवार को हुए मुकाबले में भी क्रिकेट फैंस ऋषभ पंत को याद कर भावुक हो गए। दर्शक दीर्धा में हजारो फैंस गेट वेल सून ऋषभ के पोस्टर के साथ नजर आए। फैंस उम्मीद कर रहें हैं आने वाले आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप तक ऋषभ पंत पूरी तरह स्वस्थ होकर टीम में वापसी करें।

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.