होम / Delhi Ashram Flyover: खत्म हुआ आश्रम फ्लाइओवर पर एक्सटेंशन का काम, 6 मार्च को मिलेगी जाम से रिहाई

Delhi Ashram Flyover: खत्म हुआ आश्रम फ्लाइओवर पर एक्सटेंशन का काम, 6 मार्च को मिलेगी जाम से रिहाई

Gargi Santosh • LAST UPDATED : March 2, 2023, 11:48 am IST

Delhi Ashram Flyover: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, 2 महीनें यानि 60 दिनों से बंद दिल्ली-आश्रम फ्लाइओवर सोमवार यानि 6 मार्च से जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन यानि बुधवार, 1 मार्च को इसका ऐलान किया है। उन्होनें कहा 6 लेन वाला दिल्ली-आश्रम फ्लाइओवर 6 मार्च से खोल दिया जाएगा। इस फ्लाइओवर से रोजाना लाखों वाहन गुजरते हैं।

कब से शुरू हुआ था निर्माण कार्य? 

मालूम हो नोएडा-दिल्ली वासियों के रोजाना सफर को आसान करने और इसे सुविधाजनक बनाने के लिए आश्रम फ्लाइओवर को डीएनडी (DND) फ्लाइओवर से जोड़ा गया है। इस कार्य के लिए  फ्लाइओवर पर इस साल की 1 जनवरी से निर्माण कार्य शुरू किया गया था। जिसको पूरा करने के लिए 45 दिन का लक्ष्य रखा गया था।

इन इलाकों को जोड़ता है फ्लाइओवर

जानकारी के लिए बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर साउथ दिल्ली को यूपी के नोएडा से जोड़ता है। वहीं आश्रम चौक भी दक्षिण और मध्य दिल्ली के साथ-साथ फरीदाबाद के बीच की एक अहम कड़ी है, जिससे नोएडा और दिल्ली के अन्य हिस्सों से दक्षिणी दिल्ली जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: तुर्की में तबाही के बीच चमत्कार! 21 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला घोड़ा, देखें वीडियो

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT