India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Birth Rate: कोविड-19 महामारी के बाद दिल्ली में जन्म दर में गिरावट आई है और यह वर्ष 2000 में प्रति 1,000 जनसंख्या पर 18.35 से घटकर 14.85 हो गई है। दिल्ली में जन्म और मृत्यु के पंजीकरण पर वार्षिक रिपोर्ट-2023′ में इसका खुलासा हुआ है। कोविड-19 महामारी के बाद, 2020-2023 तक जन्म दर प्रति 1,000 जनसंख्या पर 13-15 के बीच रही। 2005 से 2019 के बीच प्रति 1,000 जनसंख्या पर 18 से 22 के बीच थी।

जन्म दर में गिरावट

कोविड-19 महामारी के बाद वर्ष 2020-2023 तक जन्म दर प्रति 1,000 जनसंख्या पर 13-15 के बीच रही। वर्ष 2019 में जन्म दर प्रति 1,000 जनसंख्या पर 18.35 थी, जबकि वर्ष 2020 में यह घटकर 14.85, 2021 में 13.13 और फिर 2022 में 14.24 और 2023 में 14.66 हो गई। वर्ष 2023 में जन्म लेने वाले कुल बच्चों में से 95 प्रतिशत से अधिक बच्चे चिकित्सा संस्थानों से हैं। वर्ष 2023 में अस्पतालों में कुल 3,01,168 बच्चे पैदा हुए, यानी वर्ष 2023 के दौरान हर दिन अस्पतालों में औसतन 825 बच्चे पैदा हुए।

Delhi Weather: आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम, जानिए IMD की आज की लेटेस्ट अपडेट

आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान

कुल 3,01,168 संस्थागत प्रसवों में से 1,94,428 (64.56 प्रतिशत) सरकारी अस्पतालों में हुए। कुल संस्थागत प्रसवों में से 1,43,891 (47.78 प्रतिशत) लड़कियां थीं। 2005 से 2019 के बीच प्रति 1,000 जनसंख्या पर 18 से 22 के बीच थी। कोविड-19 महामारी के बाद, 2020-2023 तक जन्म दर प्रति 1,000 जनसंख्या पर 13-15 के बीच रही। 2023 में अस्पतालों में कुल 3,01,168 बच्चे पैदा हुए। 2023 के दौरान हर दिन अस्पतालों में औसतन 825 बच्चे पैदा हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल अस्पतालों और घरों में दर्ज मौतों के बीच का अनुपात 67:33 था।

Delhi Firing: फायरिंग से दिल्ली के ज्वैलर्स दहशत में, गृह मंत्री से की सुरक्षा की मांग