होम / Delhi Flood: दिल्ली पर बाढ़ का खतरा, लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, इन इलाकों में घुसा पानी

Delhi Flood: दिल्ली पर बाढ़ का खतरा, लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, इन इलाकों में घुसा पानी

Divya Gautam • LAST UPDATED : July 13, 2023, 9:24 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Flood: देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पर पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है।

दिल्ली पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

उधर, दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। यमुना का जल स्तर बढ़ने और निचले इलाकों में पानी भर जाने के कारण कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है। कृपया किसी भी असुविधा से बचने के लिए सलाह का पालन करें।

आज होगी डीडीएमए की बैठक

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है। बैठक आज दोपहर 12 बजे एलजी सचिवालय में होगी, बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे।

यमुना नदी उफान पर

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से काफी ऊपर  है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद पानी में बढ़ोतरी हो गई है। खजूरी इलाके में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। पुराना किला के नीचले इलाके में पानी घुस गया है। यमुना बाजार इलाके में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 3-5 बजे के बीच यमुना का जल स्तर 208.75 मीटर तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें- OMG 2-Censor Board: OMG 2 के टीजर पर उठाई गई उंगली, सेंसर बोर्ड ने रिलीज करने का सर्टिफिकेट देने से किया इनकार

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.