Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार यानी कि आज मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सुबह की शुरुआत रिमझिम बारिश के साथ हुई है। वहीं बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। मौसम बदलने को ठंड का आना भी कहा जा सकता है। इसके अलावा बता दें कि राजधानी दिल्ली में सुबह के दौरान कोहरा भी दिखाई दिया है। वहीं, आसमान में आज पूरे दिन से बादल छाए हुए हैं। इन बादलों के साथ ही ठंडी हवा और बारिश ने दिल्ली में दस्तक दी है।
पूरे दिन बारिश होने की आशंका
आपतो बता दें कि IMD के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज पूरे दिन हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक है। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा की बात करें तो यहां पर सुबह से ही बारिश हो रही है। वहीं, गुरुग्राम में भी शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है और पूरे दिन चल सकती है।
10 अक्टूबर तक छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक 10 अक्टूबर तक दिल्ली में आसमान को बादल घेरे रहेंगे। इसके साथ ही हल्की से तेज बारिश होने की भी आशंका है। इसके अलावा 11 और 12 अक्टूबर को दिल्ली में बारिश में कमी देखने को मिल सकती है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान इस दौरान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। साथ ही अधिकतम तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच तक दर्ज किया जा सकता है।
बारिश से कम हुआ दिल्ली में प्रदुषण
इसके साथ ही बारिश के चलते दिल्ली की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। आने वाले कुछ दिन तक होने वाली बारिश से एयर क्वालिटी में और भी अधिक सुधार हो सकता है।
Also Read: उत्तराखंड-हिमाचल में अलर्ट जारी, देश के इन राज्यों में भी होगी भारी बारिश