India News (इंडिया न्यूज़), Matka Water Benefits: गर्मियों के समय में अधिकतर लोग अपने घरों में मटके रखते है। मटके का पानी पीना पसंद करते हैं। ग्रामिण इलाकों में आज भी पीने का पानी रखने के लिए मटके रखते है। इससे प्यास आसानी से बुझ जाती है। इसी के साथ आपको यह भी बता दे की मटकी में रखा पानी पीने से शरीर के कई तरह के फायदे भी होते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए फ्रिज के पानी के मुताबिक ज्यादा फायदेमंद होता है।

मटके का पाने से क्या हैं फायदे

अशुद्धियां होती है दूर- मिट्टी के मटके में पानी पानी की गुणवत्ता मे सुधार आती है। मटका का पानी की सभी अशुद्धियों को दूर कर देता है।

शरीर को ठंडक रखता है- मटके के पानी में पर्याप्त पोषक तत्व और खनिज होते हैं। जो सन स्ट्रोक को रोकते हैं और शरीर में ग्लूकोज को बनाए रखते हैं।

आयरन की कमी से दूर- मटके का पानी आयरन की कमी दूर करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा भी, आयरन से भरपूर आहार खाना बहुत जरूरी होता है।

ब्लड प्रेशर को कम करता है– मटके के पानी का सेवन ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए फायदेमंद होता है और हार्ट अटैक की संभावना को कम करता है।

गला खराब होने के खतरा से दूर- अधिक ठंडा पानी पीने से गला खराब होने का खतरा रहता है लेकिन मटका का पानी ठंडा तो होता है, मगर एक निश्चित लेवल तक ही रहता है। यह गले को खराब नहीं करता है।

लू लगने से बचाता है- कई लोग लू की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे लोगों को मिट्टी के घड़े का पानी पीना चाहिए।

सर्दी-जुकाम की समस्या से दूर- गर्मियों में फ्रिज का पानी पीने से सर्दी-जुकाम और गले की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जब भी फ्रिज से पानी पीना हो, उसे सामान्य कमरे के तापमान में रखने के बाद ही पीना चाहिए।

ये भी पढ़े- शुगर पेशेंट को गन्ने के रस का सेवन करना चाहिए या नहीं? जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स