India News (इंडिया न्यूज़),DU News नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के साउथ कैंपस से दल दहला देनी वाली खबर सामने आ रही है। आर्यभट्ट कॉलेज के गेट के पास महिला मित्र को लेकर हुए झगड़े में चार छात्रों ने बीए प्रथम वर्ष के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान निखिल चौहान के रूप में हुई है। निखिल स्कूल आफ ओपन लर्निंग (एसओएल) से बीए आनर्स राजनीतिक विज्ञान प्रथम वर्ष का छात्र था।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक निखिल के साथ ही एओएल फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है।
एक छात्र ने निखिल की गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया था। जिसे लेकर पिछले रविवार लोगों का कॉलेज में झगड़ा हो गया था। ऐसे में निखिल नें गुस्से में आकर उस लड़के की बुरी तरीके से पिटाई कर दी थी। ऐसे में छात्र ने निखिल को देख लेने की धमकी दी थी। कल रविवार को वह चार साथियों के साथ निखिल की हत्या करने के लिए कॉलेज पहुंचा था। पुलिस ने स्कूटी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपित में एक का नाम हारून है।
कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज के जरिये पुलिस आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। निखिल बी ब्लाक, पश्चिम विहार का रहने वाला था।रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे वह अपनी महिला मित्र के साथ कॉलेज पहुंचा था। गेट पर ही उसका इंतजार कर रहे आरोपितों ने उसे घेर लिया। चारों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। एक ने उसके सीने पर चाकू मार दिया और फरार हो गए।अन्य छात्रों ने नजदीक स्थित चरक पालिका अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।