Eknath Shinde Ayodhya Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकसाथ शिंदे आज अपने 5,000 शिवसैनिकों के साथ अयोध्या में भागवान राम के दर्शन करेंगे। राम लला के दर्शन के अलावा शिंदे लक्ष्मण टीला मैदान में संतों का आशीर्वाद लेंगे और सरयू नदी के तट पर आरती देखेंगे। शिंदे शनिवार शाम लखनऊ पहुंचे और यूपी के बीजेपी नेताओं से मुलाकात की। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सरकार में स्वंतत्र देव सिंह ने हवाई अड्डे पर शिंदे का स्वागत किया। आज शिंदे अयोध्या के लिए निकलेंगे।
शिवसेना के राष्ट्रीय महासचिव अभिजीत अडसुल और ठाणे के पूर्व मेयर नरेश म्हस्के पहले ही शिंदे की यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, शिंदे शिवसेना के संरक्षक दिवंगत बाल ठाकरे के पदचिन्हों पर चल रहे हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: Posters welcoming Maharashtra CM Eknath Shinde put up in Ayodhya city as CM Shinde will arrive here today pic.twitter.com/qaBNp4rbJ9
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 9, 2023
अयोध्या के एक दिन के दौरे के बाद शिंदे लखनऊ लौट आएंगे जहां से वह मुंबई के लिए रवाना होंगे। शिंदे 24 नवंबर, 2018 और 7 मार्च, 2020 को अयोध्या की यात्रा कर चुके है तब वह उद्धव ठाकरे के साथ आए थे। सीएम के नाते यह शिंदे की पहली अयोध्या यात्रा है। वही आदित्य ठाकरे भी 15 जून 2022 को अकेले दौरे पर अयोध्या आए थे।
यह भी पढ़े-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.