India News ( इंडिया न्यूज़ ), Emergency Landing: दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट में अचानक से तकनीकी खराबी का मामला सामने आया है। जिसकी वजह से शनिवार की सुबह 7.30 बजे इसकी दिल्ली में ही इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी थी। उस वक्त फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे। जिसमें किसी यात्री को कोई नुकसान की खबर नही है सभी सुरक्षित हैं।
फ्लाइट के अंदर कंपन को किया गया महसूस
बता दें कि, दिल्ली से रांची के लिए जब फ्लाइट ने उड़ान भरी तो इसके आधे ही घंटे के बाद ही फ्लाइट के अंदर तेज कंपन को महसूस किया गया। जिसके बाद ने पायलट ने उस वक्त बड़ी सूझ-बूझ दिखाई और फ्लाइट की वापस से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिग करा दी। यह फ्लाइट रांची एयरपोर्ट पर सुबह 9.10 बजे पहुंचने वाली थी जो फिर सुबह 11.30 बजे तक पहुंची।
पहले भी सामने आ चुकी ऐसा मामला
देर से पहुंचने के कारण फ्लाइट ने दिल्ली के लिए विलंब से उड़ान को भरी थी। बता दें कि, इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग का यह मामला कोई नया नही हैं बल्कि इससे पहले भी ऐसा मामला सामने आ चुका है।
ये भी पढ़े- इस देश में हिजाब न पहनने पर मिलेगी 10 साल की सजा, सरकार ने दिए निर्देश