India News (इंडिया न्यूज़), Digvijay Singh speaks on his resignation from the Congress: मध्य प्रदेशविधानसभा चुनाव के ठिक पहले सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के पार्टी से इस्तीफे से जुड़ा एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने इस्तीफे की बात को सिरे से खारिज कर दिया।
इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा हूं-दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह का एक कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के संबंध में’ विषय से जुड़ा हुआ पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने इस पत्र को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा हूं।
भाजपा झूठ बोलने में माहिर है-दिग्विजय सिंह
अपने इस्तीफे से संबंधित खबरों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा बहुत फर्ज़ी काम करती है। मैं अंतिम सांस तक कांग्रेस में रहूंगा। मैंने 1971 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पद के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा से प्रभावित हो कर जुड़ा था और जीवन की आखिरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा। इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा हूं।
यह भी पढ़ेंः-
- Congress Telangana Candidates List: कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, इन सीटों पर किस्मत अजमाएंगें वरिष्ट नेता
- Congress CG candidates list: कांग्रेस ने छत्तीसगंढ़ के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस सीट पर किस्मत अजमाएंगे सीएम बघेल
- Congress MP candidates list: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस विधानसभा से किस्मत अजमाएंगे कमलनाथ