होम / Four Eye Fish: छत्तीसगढ़ में मिली अमेरिका के अमेजन नदी की मछली, देखने के लिए लगी भीड़

Four Eye Fish: छत्तीसगढ़ में मिली अमेरिका के अमेजन नदी की मछली, देखने के लिए लगी भीड़

Roshan Kumar • LAST UPDATED : April 23, 2023, 1:04 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Four Eye Fish, रायपुर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक अनोखी मछली मिली है। ये दुर्लभ मछली चर्चा का केंद्र बनी हुई है। जिले के बिर्रा निवासी कुणाल केवट जोखैया शनिवार को डबरी में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान उन्हें चार आंखों वाली एक दुर्लभ मछली मिली है। इस मछली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।

  • अमेजन नदी में मिलती है
  • हवाई जहाज जैसा आकार
  • मछली की चार आंख

जैसे ही गांव के लोगों को पता चला कि चार आंखों वाली एक दुर्लभ मछली मिली है, लोग उसे देखने के लिए पहुंचने लगे हैं। कुणाल ने मछली को एक टब में रखा है। कुछ लोगों को मछली देखकर डर भी लगता है।

हवाई जहाज जैसा आकार

मछली की आंखें सिर से थोड़ी ऊपर होती हैं। इसके पंख हवाई जहाज के आकार के होते हैं। यह मछली देखने में भी खूबसूरत लग रही है। जैसे ही कुणाल को यह मछली मिली वह उसे लेकर घर आ गया। उसने मछली को पानी से भरे टब में रखा है। कुछ देर बाद मछली देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उसके घर पहुंचने लगी। इस मछली की बनावट और रंग सामान्य मछलियों से अलग होता है।

मछली बहुत महंगी

जूलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर अश्विनी केशरवानी ने बताया कि इस मछली की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी अधिक है। यह तेजी से बढ़ने वाला सींग है। इसके बड़े आकार के कारण, यह मछली किसानों के लिए फायदेमंद है। आमतौर पर इसकी तीन किस्में जंगली, ब्लू टाइगर और ब्लैक टाइगर पाई जाती हैं। इन मछलियों का भारत में मिलना ठीक नहीं है और इनका असली घर भारत की नदियाँ नहीं हैं। इस मछली की 4 आंखें होती हैं साथ ही इसमें हवाई जहाज के आकार के पंख भी दिखाई देते हैं।

भारत में मिलना क्यों खतरनाक है

जानकारों के मुताबिक यह मछली मांसाहारी है। जिससे पानी में रहने वाले छोटे जानवर खा जाते हैं। जानकारों का कहना है कि अगर यह मछली भारत की नदियों और तालाबों में मिली तो जलीय संतुलन बिगड़ सकता है। लोग इसे खाना भी पसंद नहीं करते जिससे यह तेजी से फैलता भी है। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक एसएस कंवर ने बताया कि इसका सामान्य नाम सकर माउथ कैट फीस है. इसका वैज्ञानिक नाम हाई पोस्ट टॉमस प्लेस टॉमस है। यह मछली पानी के तल में रहती है। जो एक बहुत ही दुर्लभ मछली है। यह मछली अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है। यह खतरनाक है। इस मछली का तालाब या नदी में मिलना अच्छा नहीं होता क्योंकि यह जलीय संतुलन को बिगाड़ देती है।

मांसाहारी मछली

जानकारी के मुताबिक यह अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाने वाली मांसाहारी प्रवृत्ति की मछली है। इस मछली की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत अधिक है। हालांकि लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT