India News ( इंडिया न्यूज़ ) Germany News : जर्मनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें जर्मनी में एक किशोर ने आठ साल के स्कूली छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया है। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस द्वारा दी है। वहीं पुलिस ने कहा कि यह घटना ड्रेसडेन शहर के पूर्व में बिशोफ्सवर्डा में हुई। बताया जा रहा है लड़के को सिर और गर्दन पर चोट लगने के कारण हेलीकॉप्टर द्वारा उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, छात्र की हालत स्थिर बताई गई थी। पुलिस ने शुरू में कहा कि पीड़ित एक लड़की थी, लेकिन फिर उस जानकारी को सही किया।
हमलावर को भी भेजा गया अस्पताल
बता दें 16 वर्षीय हमलावर, जो एक छात्र था, उसको तुरंत काबू कर लिया गया और उसे भी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को घटना के तुरंत बाद इस बात की जानकारी दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
नियंत्रण में आई स्थिति
पुलिस के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है। सुबह करीब 9:45 बजे पुलिस को स्थिति की सूचना मिलने के बाद स्कूल की इमारत को खाली करा लिया गया।