नई दिल्ली (Gold, Silver and Fuel Rate Today: Gold and silver became cheaper) : राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। साल की शुरुआत में दिल्ली में सोने की कीमत में कुछ तेजी देखी गई थी, क्योंकि शुरुआत में इक्विटी बाजारों में गिरावट आने से निवेशकों को सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के सीनियर वीपी नवनीत दमानी ने कहा, “अमेरिकी मौद्रिक नीति पर बढ़ती अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतों में गिरावट जारी है, बाजार फेड के पसंदीदा मुद्रास्फीति गेज पर पढ़ने से अधिक संकेत मांग रहा है।” .

  • दिल्ली में आज सोने का भाव
  • दिल्ली में आज चांदी का भाव
  • दिल्ली में ईंधन के दाम

दिल्ली में आज सोने का भाव

आज दिल्ली में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक कमजोर वैश्विक रुख के बीच शुक्रवार 24 फरवरी को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 80 रुपए की गिरावट दर्ज कि गई है। 10 ग्राम (एक तोला) सोना 80 रुपए गिरकर 55,840 पर आ गया। पिछले कारोबार में सोना 55,920 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

दिल्ली में आज चांदी का भाव

राजधानी में आज चांदी की चमक भी फीकी हुई है। चांदी के भाव में आज 767 रुपए की गिरावट आई है। दिल्ली में आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 767 रुपए गिरकर 64,517 रुपए पर आ गया।

दिल्ली में ईंधन के दाम

आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए का मिल रहा है। इस दाम में पिछले 10 दिनों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है वहीं दिल्ली में एक लीटर डीजल 89.62 रुपए का मिल रहा है। डीजल के दामों में भी पिछले 10 दिनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिली है। अगर सीएनजी की बात करें तो दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी 79.56 रुपए का बिक रहा है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस कि किमत 1053 रुपए है। पिछले साल अगस्त 2022 से रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें :- Indian Forex Reserve: लगातार तीसरे हफ्ते घटा विदेशी मुद्रा भंडार, आरबीआई ने जारी किए ताजा आंकड़े