नई दिल्ली (Gold, Silver and Fuel Rate Today: Gold and silver became cheaper) : राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। साल की शुरुआत में दिल्ली में सोने की कीमत में कुछ तेजी देखी गई थी, क्योंकि शुरुआत में इक्विटी बाजारों में गिरावट आने से निवेशकों को सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट श्रीराम अय्यर ने कहा कि आज एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई, जबकि डॉलर इंडेक्स ऊंचा रहा।

  • दिल्ली में आज सोने का भाव
  • दिल्ली में आज चांदी का भाव
  • दिल्ली में ईंधन के दाम

दिल्ली में आज सोने का भाव

आज दिल्ली में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक कमजोर वैश्विक रुख के बीच मंगलवार 21 फरवरी को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 371 रुपए की गिरावट दर्ज कि गई है। 10 ग्राम (एक तोला) सोना 370 रुपए गिरकर 56,100 पर आ गया। पिछले कारोबार में सोना 56,471 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

दिल्ली में आज चांदी का भाव

राजधानी में आज चांदी की चमक भी फीकी हुई है। चांदी के भाव में आज 230 रुपए की गिरावट आई है। दिल्ली में आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 230 रुपए गिरकर 65,742 रुपए पर आ गया।

दिल्ली में ईंधन के दाम

आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए का मिल रहा है। इस दाम में पिछले 10 दिनों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है वहीं दिल्ली में एक लीटर डीजल 89.62 रुपए का मिल रहा है। डीजल के दामों में भी पिछले 10 दिनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिली है। अगर सीएनजी की बात करें तो दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी 79.56 रुपए का बिक रहा है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस कि किमत 1053 रुपए है। पिछले साल अगस्त 2022 से रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- Share Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 18 और निफ्टी 17 अंक की मामूली गिरावट के साथ बंद