नई दिल्ली (Gold, Silver and Fuel Rate Today: Gold prices edged higher after the US Federal Reserve raised interest rates by an expected 25 basis points): राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमत एक बार फिर से बढ़ी है। वहीं चांदी के भाव में भी आज तेजी देखने को मिली है।साल की शुरुआत में दिल्ली में सोने की कीमत में कुछ तेजी देखी गई थी, क्योंकि शुरुआत में इक्विटी बाजारों में गिरावट आने से निवेशकों को सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। विदेशी बाजारों में सोना 1,975 डॉलर प्रति औंस और चांदी 22.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।
आज दिल्ली में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक मजबूत वैश्विक रुख के बीच गुरुवार को 23 मार्च को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 450 रुपए की बढ़त दर्ज कि गई है। 10 ग्राम (एक तोला) सोना 450 रुपए बढ़कर 59,350 हो गया है। पिछले कारोबार में सोना 58,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
राजधानी में आज चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली। चांदी का भाव में आज 815 बढ़ा है। दिल्ली में आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 815 रुपए बढ़कर 69,800 रुपए का हुआ।
राजधानी दिल्ली में 1 मार्च 2023 के बाद से रसोई गैस के दामों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं देखने को मिली है। कंपनियों ने 8 महीनों के बाद गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा किया था। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी और व्यावसायिक गैस सिलेंडर में 350 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। नए रेट के मुताबिक दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर अब 1,103 रुपए और 19 किलोग्राम का व्यावसायिक गैस सिलेंडर 2,119 रुपए का मिल रहा है।
दिल्ली में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के दामों में आज कोई बदलाव देखने को नहीं मिली है। राजधानी में आज एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए का मिल रहा है। इस दाम में पिछले 10 दिनों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है वहीं दिल्ली में एक लीटर डीजल 89.62 रुपए का मिल रहा है। डीजल के दामों में भी पिछले 10 दिनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिली है। अगर सीएनजी की बात करें तो दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी 79.56 रुपए का बिक रहा है।
ये भी पढ़ें :- Gold Price History: 20 साल पहले 5,600 रुपए का सोना आज 59 हजार के पहुंचा पार, जानिए किन वजहों से बढ़ती है सोने की कीमत