Grammys Awards 2023: साल 2023 के सबसे चर्चित म्यूजिक अवॉर्ड कार्यक्रम ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक बार फिर भारत का तिरंगा लहराया है। जी हां, बता दें कि बेंगलुरु के रहने वाले संगीतकार रिकी केज ने तीसरी बार अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्हें उनकी एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

रिकी केज ने अवॉर्ड किया शेयर

रिकी ने अपना यह अवॉर्ड अमेरिका में जन्मे मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द पुलिस’ के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ शेयर किया। स्टीवर्ट कोपलैंड रिकी के साथ इस एल्बम में अपना सहयोग दिया था। दोनों ने यह अवॉर्ड 65वें ग्रैमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में ग्रामोफोन ट्रॉफी जीती है।

अब तक 3 अवॉर्ड कर चुके हैं हासिल

आपको बता दें कि मशहूर म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने पहली बार साल 2015 में अपनी एल्बम ‘विंड्स ऑफ समसारा’ के लिए इस अवॉर्ड को जीता था। इसके बाद वर्ष 2022 में एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए ‘बेस्ट न्यू एज एल्बम’ की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ रिकी ने ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। वहीं अब साल 2023 में भी उन्होंने यह सम्मान हासिल किया है।

कंगना रणौत ने ट्वीट कर दी बधाई

रिकी केज के अवॉर्ड जीतने के बाद भारत का मान अब और बढ़ गया है। इसी के साथ बॉलीवुड जगत के सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी हाल ही में रिकी केज को ट्वीट कर बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: आज इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का हाल