होम / गुरमीत राम रहीम ने फिर मांगी पैरोल, सरकार ने किया किनारा

गुरमीत राम रहीम ने फिर मांगी पैरोल, सरकार ने किया किनारा

Roshan Kumar • LAST UPDATED : January 20, 2023, 3:16 pm IST

दिल्ली (Gurmeet Ram Rahim applies for parole again): डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक बार फिर पैरोल की अर्जी दी है। राम रहीम ने एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 40 दिनों के पैरोल का अनुरोध कोर्ट से किया है। रोहतक की सुनारिया जेल में बलात्कार और हत्या के आरोप में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख अक्टूबर 2022 में 40 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आया था।

पैरोल अर्जी पर पूछे जाने के पर हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा “यह अदालत और आयुक्त द्वारा तय किया जाएगा कि उन्हें कितने दिनों के लिए पैरोल मिलेगी और वह इस दौरान कहाँ रहेंगे।”

17 जून को भी मिली पैरोल

गौरतलब है कि डेरा प्रमुख को हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले पैरोल दी गई थी। रहीम को 17 जून को भी एक महीने की पैरोल मिली थी। वह 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में कैद है। जहां वह सिरसा में अपने आश्रम के मुख्यालय में दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार करने के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है।

बलात्कार का आरोप

इससे पहले फरवरी में डेरा प्रमुख को तीन सप्ताह का फरलो दिया गया था। गुरमीत राम रहीम को अगस्त 2017 में पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के लिए दोषी ठहराया था। सीबीआई ने 2003 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों पर मामला दर्ज किया था। उसपर पहला मामला कुरुक्षेत्र के सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था जिसे बाद में सीबीआई को सौंप दिया गया था।

हत्या का भी आरोप

बलात्कार के अलावा राम रहीम पर हत्या का भी आरोप हैं। आरोप है कि कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर कोलियान निवासी रणजीत सिंह की हत्या 10 जुलाई 2002 को उस समय कर दी गई जब वह अपने खेतों में काम कर रहा था। गहन जांच के बाद, सीबीआई ने 2007 में छह आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया और 2008 में आरोप तय किए गए। 8 अक्टूबर, 2021 को अदालत ने रहीम और चार अन्य को डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराया था।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT