होम / Haryana ED Raids: हरियाणा नेता पर गिरी ईडी की गाज, पांच दिन बाद रेड खत्म, दिलबाग सिंह गिरफ्तार

Haryana ED Raids: हरियाणा नेता पर गिरी ईडी की गाज, पांच दिन बाद रेड खत्म, दिलबाग सिंह गिरफ्तार

Shanu kumari • LAST UPDATED : January 8, 2024, 3:29 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Haryana ED Raids: देश में इन दिनों ईडी काफी एक्टिव है। ईडी द्वारा लगातार छापेमारी जारी है। इसी क्रम में हरियाणा के यमुनानगर से इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर पर रेड मारी गई। पांच दिनों से चल रही जांच आज (सोमवार) खत्म हुई है। जिसके बाद ईडी टीम ने पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • घर से विदेशी गोल्ड, कैश और हथियार जब्त 
  • उनके करीबी कुलविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया

परिजनों के भी मोबाइल जब्त

ईडी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिलबाग सिंह को आज (सोमवार) 12 बजकर 15 मिनट पर गिरफ्तार किया गया है। साथ ही यह बताया गया कि इस जांच में दिलबाग सिंह के साथ उनके परिजनों के भी आईफोन (मोबाइल) को जब्त किया गया है। साथ ही उनके करीबी कुलविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से पहले इनेलों नेता के घर के बाहर काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। बता दें कि शुक्रवार की रात ईडी की आधी टीम यहां से निकल गई थी। जिसके बाद आज इस मामले में जांच खत्म करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पांच दिनों से जांच जारी 

दरअसल, 4 जनवरी को ईडी की टीम ने इनेलों नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें उनके घर से विदेशी गोल्ड, 5 करोड़ कैश और हथियार जब्त किए गए थें। जिसके बाद से जांच को और भी ज्यादा गंभीरता से लिया गया। बता दें कि दिलबाग सिंह दो बार विधायक रह चुकें हैं। जिनकी उम्र लगभग 48 साल है।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.