होम / राम रहीम ने वीडियो जारी कर अपने अनुयायिों को दिया संदेश

राम रहीम ने वीडियो जारी कर अपने अनुयायिों को दिया संदेश

Vir Singh • LAST UPDATED : June 17, 2022, 2:39 pm IST
  • 30 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आया है डेरा प्रमुख

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़, Haryana News: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने वीडियो जारी करके अपने अनुयायियों को संदेश दिया है। रिकॉर्डिड वीडियो के माध्यम से दिए संदेश में राम रहीम ने कहा है कि काफी समय से संगत यह सवाल कर रही थी कि बाबा कब जेल से बाहर आएंगे, हम जेल से बाहर आ गए हैं। बता दें कि डेरा मुखी 30 दिन के पैरोल पर बाहर आया है। वह शुक्रवार को सीधे उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा डेरे में पहुंचा और सबसे पहले उसने अपने अनुयायियों के लिए संदेश जारी किया।

जेल से लेने हनीप्रीत और परिजन पहुंचे थे

डेरामुखी आज ही सुबह जेल से बाहर आया है। सुबह 7.30 बजे हनीप्रीत और उसके अन्य परिजन उसे जेल में लेने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि साध्वी यौन शोषण और हत्या के एक मामले में डेरामुखी रोहतक की सुनारियां जेल में उम्र कैद की सजा रहा है। उसने एक महीने की पैरोल मांगी थी। इस बार गुरुग्राम नहीं बल्कि उसका ठिकाना बरनावा का आश्रम होगा।

संगत ने हमेशा मानी है बात, घरों में रहें सभी : डेरा मुखी

डेरा मुखी ने कहा कि हमारे शिष्यों ने हमेशा मेरी बात मानी है। उसने कहा, मैंने जेल से 10 पत्र भेजे थे जिसका सभी पालन किया है। राम रहीम ने कहा, अब मेरी गुजारिश है कि सारी संगत अपने-अपने घरों में ही रहे। जिन सेवादारों को आपके पास भेजा जाएगा उनके अनुसार आपको चलना है। खुद से किसी को कहीं भाग दौड़ नहीं करनी है। सेवादारों की बात का पालन करना है।

यूपी पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा डेरे में राम रहीम के रहने तक सुरक्षा कड़ी रहेगी। यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर डीके त्यागी और प्रशासन का कहना है कि पैरोल पर राम रहीम यहां बरनावा आश्रम पहुंचा है। प्रशासन को कोई ऐतराज नहीं है और पुलिस की ओर से उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : हरियाणा के बल्लभगढ़ में इंटरनेट सेवाएं बंद

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT