Holi Lucky Colours According To Horoscope: आज रंग से खेलने वाला दिन है यानि होली का त्योहार है। देशभर में आज धुलेंडी यानी रंग खेलने वाली होली खेली जा रही है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन के लिए हर राशि का एक शुभ रंग तय किया गया है। यदि आप होली पर इस रंग का प्रयोग करेंगे तो निश्चित रुप से आपकी किस्मत चमकेगी। आइए जानते हैं कि इस होली पर किस राशि को किस रंग के साथ होली खेलनी हैं।
बता दें मेष और वृश्चिक राशि पर मंगल का शासन होता है और मंगल का रंग लाल होता है। इसलिए इन दोनों राशियों के जातकों को होली पर लाल रंग के गुलाल का प्रयोग करना उचित रहेगा। आप नारंगी या गुलाबी रंग से भी होली खेल सकते हैं।
वृषभ और तुला राशि वाले जातकों के स्वामी शुक्र होते हैं। यह शांति के प्रिय माने जाते हैं। आपके लिए सफेद या गुलाबी रंग सबसे शुभ है इसलिए इन दोनों ही राशि के जातक गुलाबी और सफेद रंग से होली खेल सकते हैं। आप चाहें तो सफेद की जगह चमकीले रंग का प्रयोग भी कर सकते हैं।
कन्या और मिथुन राशि के जातकों के स्वामी बुध देव होते हैं और इस ग्रह की राशियों के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है। इसलिए कहा जाता हैं जब इन राशियों के जातक हरे रंग का प्रयोग करते हैं तो उनके जीवन में खुशहाली आती है। हालांकि आप हरे के अलावा नारंगी और पीले रंग के साथ भी होली खेल सकते हैं.
मकर और कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देव यानि शनि होते हैं। इन दोनों राशि के लिए काला और नीला शुभ रंग होता है। इसलिए होली के दिन आप काले, नीले या बैंगनी रंग से होली खेल सकते है।
धनु और मीन राशि का स्वामी गुरु यानि बृहस्पति देव को माना जाता है। इन राशियों का सीधा संबंध भगवान विष्णु से होता हैं और भगवान विष्णु को पीला व केसरिया रंग बहुत पसंद है। इसलिए होली के दिन इन राशि के जातक पीला व केसरिया रंग के साथ होली खेल सकते हैं।
चंद्रमा देव को कर्क राशि का स्वामी माना जाता है और इस राशि के जातकों का शुभ रंग सफेद है। इसलिए आप सफेद या चमकीले रंग के साथ होली खेलें जो आपके लिए उत्तम रहेगा।
ग्रहों के राजा यानि सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं। इस राशि के जातक आक्रामक रवैये के माने जाते हैं और इनके लिए लाल, नारंगी और पीला रंग शुभ होता है। इसलिए आप इन तीनों में से किसी भी रंग के साथ होली खेल सकते हैं।
ये भी पढ़े: दिल्ली हाइकोर्ट ने दिया वेब सीरीज ‘कॉलेज रोमांस’ के निर्देशक और अभिनेता पर FIR का आदेश
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.