होम / Hockey World Cup: हॉकी विश्व कप से बाहर हुआ भारत, न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी शूटआउट में दी मात

Hockey World Cup: हॉकी विश्व कप से बाहर हुआ भारत, न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी शूटआउट में दी मात

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : January 22, 2023, 9:16 pm IST

सडेन डेथ में न्यूजीलैंड की टीम ने चौथे शॉट को गोल में बदला। शमशेर सिंह ने चौथा शॉट लिया गोल नहीं कर पाए, लेकिन भारत को रिटेक मिला, लेकिन गोल नहीं हुआ। इसके साथ ही भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 4-5 मुकाबला अपने नाम किया।

हार के बाद भारत का  1975 के बाद पदक जीतने का सपना भी टूट गया है। टीम इंडिया को क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड ने हरा दिया। निर्धारित 60 मिनट तक मैच 3-3 की बराबरी पर रहा था। उसके बाद न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कृष्ण पाठक ने पेनाल्टी शूटआउट में कुल चार बचाव किए। इसके बावजूद भारत को जीत हासिल नहीं हुई।

पेनाल्टी शूटआउट में दोनों टीमों का प्रदर्शन

भारत न्यूजीलैंड
हरमनप्रीत ने किया गोल केन रसेल ने किया गोल
राजकुमार पाल ने किया गोल शॉन फिडले ने किया गोल
अभिषेक गोल से चूके निक वुड्स ने किया गोल
शमशेर सिंह चूके सैम लेन गोल से चूके
सुखजीत सिंह ने गोल किया सैम हिहा गोल से चूके
हरमनप्रीत सिंह चूके निक वुड्स गोल से चूके
राजकुमार पाल ने किया गोल सीन फिंडले ने गोल किया
सुखजीत सिंह गोल से चूके हेडेन फिलिप्स गोल से चूके
शमशेर सिंह गोल से चूके सैम लीन ने गोल किया

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT