होम / Indian Killed in Sudan: सूडान में गोली लगने से भारतीय की मौत, विदेश मंत्री ने जताया दुख

Indian Killed in Sudan: सूडान में गोली लगने से भारतीय की मौत, विदेश मंत्री ने जताया दुख

Roshan Kumar • LAST UPDATED : April 16, 2023, 12:59 pm IST

Indian Killed in Sudan: एक भारतीय की सूडान में गोली लगने से मौत हा गई। सूडान में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। अल्बर्ट ऑगस्टाइन नाम का व्यक्ति सूडान में एक दल समूह की कंपनी में काम करने वाले एक भारतीय नागरिक थे। वह कल एक आवारा गोली की चपेट में आ गए और उन्होंने दम तोड़ दिया। दूतावास ने कहा कि वह आगे की व्यवस्था करने के लिए परिवार और चिकित्सा अधिकारियों के संपर्क में है।

  • दूतावास ने यह जानकारी दी
  • विदेश मंत्री ने दुख जताया
  • सूडान में संर्घष जारी

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करके कहा कि खार्तूम में एक भारतीय नागरिक की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। दूतावास परिवार को पूरी सहायता देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। खार्तूम की स्थिति बहुत चिंताजनक बनी हुई है। हम स्थिति पर निगरानी करना जारी रखेंगे।

देश के हालात खराब

सूडान की सेना और एक कुख्यात हथियार बंद समूह के बीच शक्ति संघर्ष ने देश को हिलाकर रख दिया। जिसमें 47 लोगों की मौत हो गई और 380 लोग घायल हो गए। दोनों ओर से जारी फायरिंग ने सूडान की राजधानी खार्तूम में रहने वाले कई लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया। दोनों विरोधी ताकतें राष्ट्रपति के महल, सरकारी टीवी और सेना मुख्यालय पर कब्जा होने का दावा कर रहीं हैं। इस लड़ाई में मरने वालों में संयुक्त राष्ट्र के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं।

यह भी पढे़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.