होम / Indian sailor died: उत्तरी सागर के जहाज में आग लगने से भारतीय नाविक की हुई मौत, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

Indian sailor died: उत्तरी सागर के जहाज में आग लगने से भारतीय नाविक की हुई मौत, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 27, 2023, 12:59 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Indian sailor died: दुनिया के लगभग सभी देशों में भारतीय रह रहे हैं। जहां अक्सर छोटी- मोटी घटनाओं का खबर सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला नीदरलैंड से सामने आया है। उत्तरी सागर में एक मालवाहक जहाज जो करीब 3,000 कार को लेकर जा रही थी। जिसमे अचानक से आग लगने से जहाज में एक भारतीय चालक की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गये। भारतीय दूतावास मृतक के परीवार के साथ संपर्क में हैं और हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारण के बारे में पता नही चल पाया है।

नीदरलैंड में भारतीय नाविक की हुई मौत 

न्यूज एजेंसी  ANI से मिली जानकारी के अनुसार, नीदरलैंड में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर एक बड़ी जानकारी दिया है जिसमें भारतीय दूतावास ने बताया कि, “उत्तरी सागर में जहाज ‘फ़्रेमेंटल हाईवे’ से जुड़ी घटना से हमें गहरा दुख हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप एक भारतीय नाविक की मौत हो गई और चालक दल घायल हो गया। भारतीय दूतावास मृतक के परिवार के साथ संपर्क में है।” मृतक और पार्थिव शरीर की स्वदेश वापसी में सहायता कर रहा है।”

तटरक्षक बल के प्रवक्ता ने दी जानकारी

इस मामले को लेकर तटरक्षक बल के प्रवक्ता ली वर्सटीग ने टेलीफोन पर कहा कि, ”अभी स्थिति पर नजर रखने तथा आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर कई नौकाएं हैं।” यह जहाज वैडन सागर में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पुर्तगाली और जर्मन द्वीपों के समीप है। वैडन सागर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया हुआ है। अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चला है और यह स्पष्ट नहीं है कि चालक दल के सदस्य की मौत कैसे हुई। फ्रीमैंटल हाइवे’ जहाज जर्मनी के ब्रीमरहेवन बंदरगाह से मिस्र के पोर्ट सेड जा रहा था जब पुर्तगाल के एमीलैंड द्वीप से करीब 27 किलोमीटर उत्तरी दिशा में उसमें आग लग गयी।

मामले की अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहिए इंडिया न्यूज के साथ…

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT