India News (इंडिया न्यूज), ISRO Moon Mission: भारत ने चंद्रयान-3 की सफलता से दूनियाभर में अपना दमखम दिखा दिया और साबित कर दिया कि जो कोई नहीं कर सकता है वो हमारा देश कर सकता है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक पहुंचने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization-ISRO) ने ऐसे मिशनों में विशेषज्ञता विकसित करने की बात कही है। ईसरो की मानें तो 3 सितंबर को विक्रम लैंडर का होप एक्सपेरिमेंट उसी दिशा में उठाया गया एक कदम था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चंद्रयान-3 के बाद जो नतीजे निकले हैं विशेष रूप से सफल हॉप एक्सपेरिमेंट भविष्य के मून मिशन का आधार बनेगा। खबरों की मानें तो चंद्रमा पर प्रयोगों के आधार पर अंतरिक्ष एजेंसी ऐसे कार्यक्रम डिजाइन करेगी जहां नमूनों को पृथ्वी पर वापस लाया जा सके।

Also Read:-