India News ( इंडिया न्यूज़ ) Japan News : जापान में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों का हाल हुआ बेहाल। । इस बीच, जापान ने आज से हीटस्ट्रोक अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि रिकॉर्ड स्तर के उच्च तापमान ने देश के कई हिस्सों को झुलसा दिया है। वहीं देश के अन्य क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने लोगों को चेतावनी दी कि गर्मी जानलेवा स्तर पर है, क्योंकि राजधानी टोक्यो सहित कुछ स्थानों पर तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फारेनहाइट) तक बढ़ गया है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने दी जानकारी
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, टोक्यो के उत्तर में गुनमा प्रान्त के किरयू शहर में पारा 39.7C तक पहुंच गया है, जबकि पश्चिमी टोक्यो में हाचियोजी में पारा 38.9C पर है। वहीं, जापान का अब तक का उच्चतम तापमान 41.1C दर्ज किया गया था, जो पहली बार 2018 में सैतामा के कुमागाया शहर में दर्ज किया गया था और फिर 2020 में हमामात्सू शहर, शिज़ुओका में दर्ज किया गया था।
जारी किया अलर्ट
जापान सरकार ने देश के 47 प्रान्तों में से 20 के लिए हीटस्ट्रोक अलर्ट जारी किया। बता दें कि मुख्य रूप से पूर्व और दक्षिण पश्चिम में लाखों लोग भीषण गर्मी से प्रभावित हुए हैं।
ये भी पढ़े- Hong Kong News : हांगकांग के स्वास्थ्य सचिव ने धूम्रपान रोकने के लिए दिया अजीबो-गरीब तर्क